शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई सोमेंदु के खिलाफ चोरी के आरोप में एफआईआर

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई सोमेंदु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन पर नगरपालिका से राहत सामग्री चुराने का आरोप लगाया गया है। कांठी नगरपालिका प्रशासनिक बोर्ड के मेंबर रत्नदीप मन्ना ने कांठी पुलिस स्टेशन में एक जून को भाजपा नेता और उनके भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सोमेंदु कांठी नगर पालिका के पूर्व म्यूनिसिपल चीफ भी रह चुके हैं।

शिकायत में कहा गया है कि 29 मई को दोपहर करीब 12.30 बजे शुभेंदु एवं उनके भाई के कहने पर नगर पालिका कार्यालय के गोदाम का ताला जबरदस्ती खोला गया और यहां से सरकारी त्रिपाल को ले जाया गया। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। शिकायत में बताया गया कि चोरी के दौरान भाजपा नेताओं ने सेंट्रल आम्र्ड फोर्स का भी इस्तेमाल किया।

मामला उस दिन दर्ज किया गया, जब शुभेंदु के एक करीबी सहयोगी को कोलकाता पुलिस ने धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार किया था। राखल बेरा को 2019 में सिंचाई और जलमार्ग मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर एक व्यक्ति को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने दो लाख रुपए का भुगतान किया, फिर भी उसे नौकरी नहीं मिली।

यह भी पढ़ें-केजरीवाल सरकार का केन्द्र सरकार पर आरोप, कहा-आप योजना पर रोक लगाकर राशन माफिया की मदद करना चाह रहे हैं, यह ठीक नहीं है