अजमेर के जेएलएन अस्पताल में लगी आग, दूसरे वेंटिलेटर पर शिफ्ट करते समय एक मरीज की मौत

अजमेर। अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के कोविड आईसीयू वॉर्ड में रविवार सुबह आग लग गई। इससे वार्ड में भर्ती मरीजों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्टाफ ने मरीजों को दूसरी जगह पहुंचाया। इस दौरान यहां भर्ती एक मरीज की मौत हो गई, लेकिन अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज की मौत बीमारी से हुई है।

घटना के बाद कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने भी अस्पताल का दौरा किया। पुरोहित ने कहा कि हादसे के कारणों का पता किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आग लगने से वेंटिलेटर ने काम करना बंद कर दिया। वार्ड में भर्ती 18 मरीजों को दूसरों वॉर्ड में शिफ्ट किया गया है।

अस्पताल के अधीक्षक अनिल जैन ने बताया कि आग नहीं लगी थी। शॉर्ट सर्किट की वजह से धुंआ निकलने लगा था। जिससे उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया। एक मरीज का वेंटिलेटर बंद हो गया था। जिसे दूसरे वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था। इसके बाद वह भी सही काम नहीं कर था तो तीसरा वेंटिलेटर लगाया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। मरीज को गम्भीर बीमारी थी।

यह भी पढ़ें-जयपुर एयरपोर्ट पर दुबई से बैग में छिपाकर तस्कर 41 लाख का सोना, गिरफ्तार