अमेरिकी संसद कैपिटल हिल के बाहर हुई फायरिंग, संदिग्ध की मौत, पुलिस पर किया था हमला

अमेरिकी संसद कैपिटल हिल के पास भारतीय समय के मुताबिक, शुक्रवार देर रात 11:30 बजे फायरिंग हुई। यहां एक कार सवार ने पुलिस बैरिकेड्स को टक्कर मार दी। उसने 2 पुलिस वालों को भी घायल कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने कार ड्राइवर को गोली मार दी। उसे घायल हालत में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इधर, पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक पुलिसकर्मी पर उसने चाकू से हमला किया। इलाज के दौरान सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गई।

घटना के दौरान संसद भवन को बंद कर दिया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घर में ही रहने की अपील की। साथ ही कहा है कि वे खिड़की के पास खड़े न हों। कार सवार की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने कार से चाकू भी बरामद किया है।

घटना के बाद पुलिस ने एहतियातन कैपिटल हिल के एंट्री और एग्जिट पॉइंट को बंद कर दिया। साथ ही पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बड़ा दी गई है। इस हमले को लेकर फिलहाल व्हाइट हाउस या नेशनल गार्ड्स की ओर से कोई बयान नहीं आया है। स् कैपिटल की गलियों और सड़कों पर नेशनल गार्ड्स के जवानों की टुकड़ी मार्च कर रही है।

यह भी पढ़ें- प्राचीन मिस्र के 22 राजा-रानियों के ममियों की काहिरा में शाही परेड निकाली जाएगी