भाजपा ‘‘कोर कमेटी’’ की प्रथम बैठक कल

BJP
BJP

प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह एवं प्रदेश सह-प्रभारी डाॅ. भारती बेन शियाल का जयपुर में एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम

जयपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि 24 जनवरी को सायं 4.00 बजे भाजपा की ‘‘कोर कमेटी’’ की प्रथम बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगी। शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह जी का जयपुर में एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम रहेगा। इस दौरान अरूण सिंह प्रदेश के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे। तत्पश्चात् दोपहर 12.00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करेंगे।

शर्मा ने बताया कि दोपहर 1.00 बजे प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह की प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक होगी, जिसमें प्रदेश सह-प्रभारी डाॅ. भारती बेन शियाल, प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, मदन दिलावर, सुशील कटारा, दीया कुमारी उपस्थित रहेंगी।

शर्मा ने बताया कि ‘‘कोर कमेटी’’ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे, राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चैधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, कनकमल कटारा, सी.पी. जोशी एवं ‘‘कोर कमेटी’’ में विशेष आमंत्रित सदस्य राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सह-प्रभारी डाॅ. भारती बेन शियाल, राष्ट्रीय मंत्री डाॅ. अलका सिंह गुर्जर हैं।