लगातार छठे हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार घटा

विदेशी मुद्रा भंडार
विदेशी मुद्रा भंडार

जानिए गोल्ड रिजर्व कितना बचा?

मुंबई। देश के फॉरेन करेंसी असेट में फिर कमी दर्ज की गई है। लगातार छठे हफ्ते में इसमें गिरावट दर्ज की गई है। इसके कारण देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार भी नीचे फिसला है। नौ सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.23 अरब डॉलर की कमी आई है। इस पहले बीते दो अगस्त 2022 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 7.94 अरब डॉलर की कमी आई थी। यह कम होकर 553.105 अरब डॉलर रह गया था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी किए गए आंकड़े

आरबीआई की ओर से जारी सूचना के अनुसार नौ सितंबर 2022 को खत्म हुए सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 2.234 अरब डॉलर घटकर 550.871 अरब डॉलर रह गया है। इससे पहले बीते दो सितंबर को यह कम होकर 553.105 अरब डॉलर रह गया था। पांच अगस्त को समाप्त हुए हफ्ते के बाद इसमें लगातार गिरावट दर्ज की गई है। उससे पहले 29 जुलाई को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर बढ़कर 573.875 अरब डॉलर हो गया था। उसके बाद लगातार चार हफ्तों से इसमें गिरावट जारी है।

फॉरेन करेंसी असेट में भी गिरावट

बीते नौ सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान मुद्रा भंडार में आई गिरावट का कारण फॉरेन करेंसी असेट में आई कमी है। यह कुल मुद्रा का मुहत्वपूर्ण हिस्सा है। आरबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा अस्तियां यानी फसीए में 2.519 अरब डॉलर की कमी आई है और यह 489.598 अरब डॉलर रही गई है। डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडाार में रखे जाने वाली विदेशी मुद्रा अस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर अमेरिकी मुद्राओं में मूल्यवृद्धि अथवा इन्फ्लेशन के प्रभावों को शामिल किया जाता है।

देश में स्वर्ण भंडार और एसडीआर बढ़ा

आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार बढ़ा है। इसका मूल्य 34 करोड़ डॉलकर बढ़कर 38.644 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पहले के सप्ताह के दौरान इसमें 1.339 अरब डॉलर की कमी आई थी। वहीं दूसरी ओर नौ सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान एसडीआर (विशेष आहरण अधिकार में) 80 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई है यह बढ़कर 4.910 डॉलर पर पहुच गया।

यह भी पढ़ें : हे राम ! मंत्री के पीए ने खड़े किए अहिल्या के चरित्र पर सवाल