जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा का निधन

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे जगमोहन मल्होत्रा का निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे राष्ट्र की अपूरणीय क्षति बताया है। जगमोहन का पूरा नाम जगमोहन मल्होत्रा था। वो केंद्र के कई विभागों के मंत्री और कई राज्यों के राज्यपाल रहे थे। जगमोहन को तीनों पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया था।

जगमोहन मल्होत्रा का जन्म 1927 में हाफिजाबाद में हुआ था जो अब पाकिस्तान में हुआ था। इंदिरा गांधी ने जब देश में आपातकाल की घोषणा की थी तो जगमोहन को राजधानी दिल्ली के सौंदर्यीकरण का काम सौंपा था। वो दिल्ली एक उप-राज्यपाल भी नियुक्त किए गए। बाद में गोवा, दमन और दीव के राज्यपाल भी बनाए गए।

बाद में 1984 से लेकर 1989 तक अविभाजित जम्मू कश्मीर राज्य के राज्यपाल रहे थे। 1990 में भी कुछ महीनों के लिए वो जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे थे।