राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का निधन, एक दिन का राजकीय शोक घोषित

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का आज निधन हो गया। 86 के सिंह का आज उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद स्थित अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक जगत की कई हस्तियों के साथ उनके शुभचिंतकों ने शोक संवेदना व्यक्त है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके बड़े पुत्र अरूण प्रताप सिंह से फोन पर बात कर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। वहीं राज्य सरकार ने इस दुख की घड़ी में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया और राजकीय अवकाश घोषित किया।

सरकार के राजकीय शोक घोषित करने के साथ ही आज तमाम जगहों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया। वहीं मुख्यमंत्री सहित सरकार के तमाम राजकीय कार्यक्रम (महिला दिवस पर) उन्हे भी रद्द कर दिया।

गहलोत ने सोशल मीडिया पर भी संवदेना व्यक्त करते हुए लिखा राजस्थान और गुजरात के राज्यपाल के रूप में कार्य करने वाले न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना। न्यायपालिका और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। भगवान इस नुकसान को सहन करने के लिए अपने परिवार के सदस्यों को शक्ति दे।

यह भी पढ़ें-नारी अबला नहीं बल्कि शक्तिरूपा और स्वयंसिद्धा होती है – राज्यपाल