ट्रंप का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट दो साल के लिए प्रतिबंधित, यह है वजह

वाशिंगटन। फेसबुक ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम एकांउट को दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। कैपिटल हिल्स में इस साल छह जनवरी की हिंसा में शामिल लोगों की प्रशंसा करने के आरोप में ट्रंप का एकाउंट सात जनवरी, 2021 को सस्पेंड कर दिया गया था। अब उनका एकाउंट छह जनवरी 2023 तक सस्पेंड रहेगा।

फेसबुक के ओवरसाइट बोर्ड ने पिछले महीने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप के एकाउंट को अनिश्चतकालीन के लिए प्रतिबंधित करना सही नहीं है। अब बोर्ड के निर्देशों के बाद ट्रंप के फेसबुक एकाउंट दो साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है।