फ्रांस सरकार ने देश में एक बार फिर लॉकडाउन की तैयारी की

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11.35 करोड़ से ज्यादा हो गया। 8 करोड़ 91 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 25 लाख 18 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। फ्रांस सरकार ने देश में एक बार फिर लॉकडाउन की तैयारी कर ली है।

हालांकि, इस बार यह नेशनल लेवल पर न होकर रीजनल लेवल पर होगा। आसान भाषा में समझें तो कुछ सीमित क्षेत्र में ही लॉकडाउन लगाया जाएगा। उन क्षेत्रों में सख्ती ज्यादा होगी, जहां मामले तेजी से बढ़ रहे हैं या जहां क्लस्टर मिले हैं।

प्र्राइम मिनिस्टर जीन कास्टेक्स ने गुरुवार रात लॉकडाउन पर विचार किए जाने की पुष्टि की। फ्रांस में गुरुवार को 25 हजार 435 मामले सामने आए। ये कितनी तेजी से बढ़ रहे हैं, इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले पूरे हफ्ते में 22 हजार 501 मामले सामने आए थे। यानी गुरुवार को जो संख्या दर्ज की गई वो पिछले एक हफ्ते के कुल मामलों से काफी ज्यादा है। फ्रांस में दो महीने पहले ही नेशनल लॉकडाउन हटाया गया था।

यह भी पढ़ें-कोरोना का नया खतरा : देश के 18 राज्यों में फैला नया स्ट्रेन, 200 मामले सामने आए