रेंज रोवर से बीएमडब्लू तक, जोरदार है भोजपुरी के इन सितारों का कार कलेक्शन

भोजपुरी सिनेमा
भोजपुरी सिनेमा

एक वक्त था जब भोजपुरी सिनेमा के चुने हुए दर्शक होते थे। लेकिन अब भोजपुरी फिल्मों, गानों और उनके सितारों की प्रसिद्धि हर जगह है। सिर्फ इतना ही नहीं इनमें से कुछ सितारों को तो विदेशों में भी लोग जानने लगे हैं। पहले के समय में भोजपुरी फिल्में भी काफी कम बजट की बनती थीं, लेकिन समय बदल रहा है। फिल्में भी लोगों को पसंद आ रही हैं और कमाई भी खूब हो रही है। यही वजह है कि भोजपुरी सितारे भी अब लग्जरी जिंदगी जीने लगे हैं। इनके पास भी बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी गाडिय़ां हैं।

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी
मनोज तिवारी

मनोज तिवारी भोजपुरी के सुपरस्टार है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा मनोज तिवारी सिंगर भी हैं और राजनीति में भी सक्रिय हैं। उनके पास 5 लग्जरी गाडिय़ां हैं, जिसमें ऑडी की क्यू7, इनोवा, होंडा सिटी, मर्सिडीज बेंज और फॉच्र्यूनर हैं। ये सभी गाडिय़ां बेहद महंगी हैं।

रवि किशन

रवि किशन
रवि किशन

रवि किशन भी अभिनेता के साथ-साथ राजनेता भी हैं। इनके पास भी कई लग्जरी गाडिय़ां हैं। रवि किशन ने बीएमडब्लू, मर्सिडीज-बेंज और जगुआर जैसी कई लग्जरी गाडिय़ां खरीदी हैं। उनके पास जगुआर एक्सएफ है, जिसकी कीमत 49.78 लाख से 61.39 लाख के बीच है।

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ

दिनेश लाल निरहुआ भी सिंगर और सफल पॉलिटिशियन हैं। निरहुआ को लग्जरी गाडिय़ों का काफी शौक है। उनके पास रेंज रोवर और फॉच्र्यूनर कार हैं।

मोनालिसा

मोनालिसा
मोनालिसा

मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। मोनालिसा को भी गाडिय़ों का खूब शौक है। उनके पास ऑडी क्यू 3 30 टीएफएस आई है। इस गाड़ी की कीमत करीब 40 लाख रुपये के आसपास है।

पवन सिंह

पवन सिंह
पवन सिंह

पवन सिंह भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाते हैं। वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी गानों के लिए भी जाने जाते हैं। पवन सिंह ने कुछ साल पहले मर्सिडीज बेंज जीएलई 250डी कार खरीदी। इस कार की कीमत 75 लाख रुपए से अधिक बताई जाती है।

यह भी पढ़ें : महात्मा गांधी और आंबेडकर के बहाने सचिन पायलट पर हमला