ग्लोफैंस ने फ्री टू प्ले स्पोर्टस क्वीज एप लॉंन्च की

नई दिल्ली। ग्लोफैंस स्पोर्टस क्वीज एप को हाल ही में लांच किया गया है। यह एक ऐसा मोबाइल एप है जो दुनिया भर के प्रशंसकों को जानी-मानी खेल हस्तियों द्वारा आयोजित कि जाने वाली क्रिकेट क्वीज में हिस्सा लेने का मौका देगा। खेल के जुनूनी प्रशंसकों, जाने-माने पत्रकारों, इतिहासकारों और डेटा साइटिंस्ट ने छह महीने इस पर काम किया है और प्रशंसकों को आंकड़ों पर आधारित एक शानदार डिजिटल प्लेफॉर्म दिया है। यह एप भारत में ही बनाया गया है जिसे भारतीय खेल फ्रशंसकों से समर्थन मिला है।

ग्लोफैंस ने एक अलग और निशुल्क स्पोटर्स क्वीज एप बनाई है जो सिर्फ प्रशंसकों के लिए है। इस एप को बनाने के लिए 75,000 वैश्विक खेल प्रशंसक से जानकारी और उनका फीडबैक भी लिया गया है। यह एप अब गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध है और ग्लोफैंस की आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड की जा सकती है।

ग्लोफैंस स्पोर्टस क्वीज एप के पहले चरण में क्रिकेट को लेकर अलग-अलग स्तर के कॉम्पटीशन होंगे जिसमें इसी खेल के संबंध में सवाल पूछे जाएंगे। जैस-जैसे खेल बढ़ता जाएगा मुश्किलात का स्तर भी उतना बढ़ता जाएगा और प्रशंसकों के पास स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने का मौका होगा। क्वीज के अगले चरण में सभी खेलों को मिलाकर, एनबीए और पहली बार ई-गेमिंग के संबंध में सवाल किए जाएंगे।

स्पोटर्स क्वीज एप के बीटा वर्जन को कोविड-19 के बीच टेस्टिंग के दौरान अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, जिसमें पूरे विश्व के 1,750 क्रिकेट प्रशंसक शामिल हुए थे। इसे और ज्यादा रोचक बनाने के लिए स्पोटर्स क्वीज एप में सवाल सुझाने का भी विकल्प होगा। प्रशंसकों की सलाह भी डेटा सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए शामिल की जाएगी।