राज्यपाल ने लोहरा को लोकायुक्त की शपथ दिलाई

राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को यहां राजभवन में पूर्व न्यायाधीश प्रताप कृष्ण लोहरा को लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। लोहरा ने ईश्वर के नाम पर हिंदी में शपथ ली।

प्रारम्भ में मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने लोकायुक्त पद पर लोहरा की नियुक्ति का राज्यपाल मिश्र द्वारा जारी किया गया वारंट हिन्दी में पढ़कर सुनाया।

राजभवन के बैंक्वेट हॉल में आयोजित सादा समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री रघु शर्मा, शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी, तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली, न्यायाधीशगण, पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर, प्रशासनिक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण और लोहरा के परिजन मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-राज्यपाल ने पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की