राज्यपाल ने विश्व हिंदी दिवस की दी बधाई

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने विश्व हिंदी दिवस के लिए (10 जनवरी) बधाई और शुभकामना दी है।
आज यहां जारी अपने सन्देश में उन्होंने कहा है कि हिंदी सिर्फ एक भाषा भर नहीं है अपितु एक संस्कृति है जो देश की समृद्ध विरासत से सभी को जोड़ती है।

राज्यपाल मिश्र ने दैनंदिन जीवन में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने और इसे जन जन की भाषा के रूप में स्थापित करने का आह्वान किया है।