राज्यपाल की नव वर्ष पर बधाई और शुभकामनाएं

राज्यपाल कलराज मिश्र ने नव वर्ष 2022 पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल मिश्र ने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, उमंग और उल्लास लेकर आए।

उन्होंने कहा है कि नये साल में देश और प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते हुए उन्नति के नए शिखर को छुएं। राज्यपाल ने सभी से नव वर्ष का उत्सव कोविड प्रोटोकॉल की पालना करते हुए मनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें-जेसीआई नेटकॉन अवार्ड सेरेमनी सम्पन्न