गुरु प्रदोष व्रत कर रहे हैं तो काले तिल से करें ये उपाय

गुरु प्रदोष व्रत
गुरु प्रदोष व्रत

भगवान शिव की होगी विशेष अनुकंपा

हिन्दू धर्म मे व्रत का बहुत महत्व है। जिसमें यदि व्रत भोलनाथ का हो, तो मनचाहे फल का मिलना तो तय रहता है। इस वर्ष ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी 1 जून को है। इस दिन भगवान शिव के निमित्त प्रदोष व्रत रखा जाएगा। गुरुवार के दिन पडऩे के चलते यह गुरु प्रदोष व्रत कहलाएगा। शिव भक्तों के लिए तो प्रदोष व्रत बहुत ज्यादा महत्व रखता है। प्रदोष नाम में ही इसकी व्याख्या है, समस्त दोषो को समाप्त करने वाला।

धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन देवों के देव महादेव की पूजा उपासना करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी संकटों का नाश होता है। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। प्रदोष व्रत के दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं। अगर आप भी आर्थिक तंगी की समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन काले तिल से ये उपाय जरूर करें।

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है

भगवान विष्णु
भगवान विष्णु

गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से विवाहितों को सुख, सौभाग्य और संतान की प्राप्ति होती है। वहीं, अविवाहितों की शीघ्र शादी होती है। हालांकि, कुंडली मिलान में दोष लगने पर विवाह उपरांत वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं रहता है। पति-पत्नी के बीच अनबन होती है। अगर आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी है, तो गुरु प्रदोष व्रत की शाम को जल या दूध में गुड़ और काले तिल मिलाकर अभिषेक करें। इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में आ रही बाधा दूर हो जाती है। साथ ही दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बना रहता है।

 जल में काले तिल मिलाकर शिवजी को अघ्र्य दें

काले तिल
काले तिल
  • अगर आप कुंडली में शनि, राहु और केतु के अशुभ प्रभाव से परेशान हैं, तो गुरु प्रदोष व्रत के दिन जल में काले तिल मिलाकर शिवजी को अघ्र्य दें। इस उपाय को करने से अशुभ ग्रहों का प्रभाव तत्काल ही क्षीण हो जाता है।
  • अगर आप अस्वस्थ हैं, तो गुरु प्रदोष व्रत के दिन तिल का दान करें। इस उपाय को करने से आरोग्य होने का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही न्याय के देवता शनि देव प्रसन्न होते हैं।
  • अगर आप आय कम और खर्च अधिक होने से परेशान हैं और अपनी इनकम यानी आय को बढ़ाना चाहते हैं, तो गुरु प्रदोष व्रत के दिन सुबह में एक मुठ्ठी काले तिल छत पर डाल दें। धार्मिक मान्यता है कि पक्षियों के काले तिल के सेवन से घर में सुख, समृद्धि और धन का आगमन होता है। साथ ही दरिद्रता दूर हो जाती है।

यह भी पढ़ें : नए संसद भवन का उद्घाटन, पीएम मोदी ने किया दंडवत प्रणाम