इन चीजों को संभालें, गिरने ना दें, नहीं तो होगा अशुभ प्रभाव

अशुभ
अशुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई बार ऐसी चीजें हमसे हो जाती हैं जो घर या व्यक्ति पर अशुभ प्रभाव डालती हैं। उदाहरण के तौर पर- हमारे हाथ से कोई सामान गिर जाए या फिर कुछ टूट जाए आदि। वास्तु विज्ञान में इससे जुड़ी कई ऐसी चीजें हैं जिनमें घर की वस्तुओं से जुड़े शुभ और अशुभ प्रभाव के बारे में बताया जाता अचानक से नमक जागरण अधयात्म के इस लेख में हम आपको इन्हीं के बारे में बता रहे हैं। हालांकि, हम आपको यह भी बता दें कि इनका कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है।

नमक के गिरने से क्या होता है?

 अशुभ
अशुभ

अगर गलती से हाथ से नमक छूटकर गिर जाए तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि जीवन में कई परेशानियां आने वाली हैं।

कभी न गिराएं ये चीज

 अशुभ
अशुभ

कई बार ध्यान के हटते ही गैस पर रखा दूध उबलकर बाहर निकल जाता है। इसे शुभ नहीं माना जाता। वहीं अगर हाथ से दूध का गिलास छूट जाए तो यह भी शुभ संकेत नहीं है।

खाते समय न करें ये गलती

खाना परोसते समय या खाना खाते समय इस बात का ध्यान रखें कि खाना जमीन पर न गिरे। इसे लक्ष्मी माता का अपमान समझा जाता है। साथ ही आपको कई आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इस काम से शनिदेव होते हैं नाराज

तेल खासकर सरसों के तेल का संबंध शनि देव से माना गया है। तेल गिराने से शनिदेव क्रोधित हो सकते हैं। इसलिए तेल का इस्तेमाल संभलकर करना चाहिए। वहीं काली मिर्च का हाथ से बिखरना भी शुभ नहीं माना जाता।

हाथ से बर्तनों का गिरना

अगर आपके हाथ से भी बार-बार बर्तन गिरते हैं, तो इसे अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं। साथ ही, व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसके कारण मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें : मनोदशा सुधारने के लिए घर में रखें पालतू जानवर