एच.सी.एल. के टेकबी प्रोग्राम ने राजस्थान में 12वीं पास छात्रों को करियर के प्रारंभिक अवसर प्रदान किए

जयपुर। एच.सी.एल. का प्रारंभिक करियर प्रोग्राम, टेकबी एक ऐसा उच्च शिक्षा कार्यक्रम है जिसमें नौकरी मिलना भी शामिल है और जो सरकार के “कौशल भारत” अभियान में योगदान देता है। 10+2 छात्रों के लिए एच.सी.एल. की नई जन रणनीति के अंतर्गत, यह प्रोग्राम छात्रों को भविष्य के अनुकूल कौशलों के साथ तैयार करके आई.टी. इंजीनियरिंग से संबंधित रोज़गार प्रदान करता है।

यह एच.सी.एल. में मूलभूत स्तर की आई.टी. की नौकरियों के लिए छात्रों को तकनीकी और व्यावसायिक तौर पर तैयार करता है जहाँ प्रतिभागी सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए 12 महीने के व्यापक प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। एच.सी.एल. में काम करते हुए, छात्र बिट्स पिलानी और सस्त्र यूनिवर्सिटी जैसे जाने-माने विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान किए जाने वाले स्नातक डिग्री कार्यक्रमों में भी प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

2016 में एच.सी.एल. ने सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को काम पर रखने और अपने करियर की शुरुआत में आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। अब तक, 3000 से अधिक छात्रों ने टेकबी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और अब एच.सी.एल. के साथ काम कर रहे हैं। 

टेकबी प्रोग्राम की मुख्य विशेषतायें:

  1. .सी.एल. टेक्नोलॉजीज़ में नौकरी की निश्चितता: टेकबी एच.सी.एल. का अर्ली करियर प्रोग्राम विश्व स्तर के करियर के अवसरों के लिए इस प्रोग्राम को पूरा करने वाले बारहवीं कक्षा के छात्रों को लिए पक्की नौकरी सुनिश्चित करता है। यह कार्यक्रम भारत की तीसरी सबसे बड़ी आई.टी. कंपनी एच.सी.एलटेक्नोलॉजीज़ द्वारा प्रदान किया गया है।
  2. और सीखें: टेकबी के लिए चुने जानेवाले छात्र प्रतिभागियों को एच.सी.एल. के लाइव प्रॉजेक्ट्स में इंटर्नशिप के दौरान रु. 10,000 का वज़ीफा मिलता है
  3. शिक्षा: एच.सी.एल. में पक्की नौकरी पाने के बाद प्रतिभागी एच.सी.एल. के कर्मचारियों के रूप में काम करते हुए बिट्स पिलानी या सस्त्र यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। उच्च शिक्षा कार्यक्रम के लिए फ़ीस स्नातक कार्यक्रम के आधार पर आंशिक रूप से/पूरी तरह से एच.सी.एल. द्वारा प्रदान की जाती है।
  4. वेतन: एक वर्ष के टेकबी प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफ़लतापूर्वक पूरा करने के बाद, छात्र सॉफ्टवेयर इंजीनियर, इन्फ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, डिज़ाइन इंजीनियर, या डिजिटल प्रोसेस एसोसिएट्स के तौर पर काम करना चुनने के अनुसार रु. 1.70 – 2.20 लाख प्रतिवर्ष के बीच वेतन प्राप्त करते हैं
  5. प्रशिक्षण कार्यक्रम की फ़ीस रु. 2,00,000 + टैक्स है।
  6. : पूरे विश्व के ग्राहकों के लिए काम करने के अलावा, टेकबी प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरा करने वाले प्रतिभागी एच.सी.एल. के पक्के कर्मचारी बन जाते हैं और उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल के साथसाथ अनेकों कर्मचारी कल्याण कार्यक्रमों जैसे एच.सी.एल. के सभी लाभों को प्राप्त करते हैं।
  7. के मानदंड: वे छात्र जिन्होंने 2019, 2020 में 12वीं कक्षा पास कर ली है, या 2021 में मैथ्स या बिजनेस मैथ्स के साथ बारहवीं कक्षा के लिए परीक्षा देने वाले हैं और 60%> अंक प्राप्त किए हैं, वे आवेदन करने के योग्य हैं। योग्य होने हेतु अंकों के बारे में अधिक जानकारी के लिए छात्र www.hcltechbee.com पर जा सकते हैं।
  8. प्रतिभागियों को ऑनलाइन करियर एप्टीट्यूड टेस्ट (एच.सी.एल. कैट) देना होगा। इस टेस्ट को पास करने वालों को इंटरव्यू की परिचर्चा के लिए आमंत्रित किया जायेगा, जिसके बाद एच.सी.एल. लेटर ऑफ इंट्रेस्ट/ऑफर लेटर प्रदान करेगी।
  9. .सी.एल. कैट एक ऑनलाइन आँकलन परीक्षा है जिसे क्वांटिटेटिव रीज़निंग (गणित), लॉजिकल रीज़निंग और अंग्रेजी भाषा के क्षेत्रों में आपकी योग्यता की जाँच करने के लिए बनाया गया है। 
  10. सहायता की व्यवस्था इस प्रकार की जाती है कि माता-पिता या छात्रों पर कोई आर्थिक बोझ न पड़े। बैंकों से ऋण उपलब्ध हैं। और प्रतिभागी एच.सी.एल. में नौकरी पाने के बाद फीस का भुगतान ई.एम.आई. के रूप में कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान, 90% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की पूरी फीस माफ कर दी जाती है और प्रशिक्षण के दौरान 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को इस प्रोग्राम की फीस में 50% की छूट मिलती है।