हेमंत सोरेन के सर सजेगा मुख्यमंत्री का ताज, 27 को लेंगे शपथ

रांची। झारखंड में जेएमएम कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन को जनता ने प्रचंड बहुमत दिया हैं। गठबंधन ने 81 में से 47 सीटें जीती हैं। इस जीत के बाद अब गठबंधन के नेता जल्द ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, 27 दिसंबर को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

 

इस दौरान जेएमएम के 6, कांग्रेस के 5 और आरजेडी के कोटे से एक मंत्री शपथ लेंगे। यानी हेमंत सोरेन के साथ 12 मंत्री शपथ लेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के खाते में स्पीकर पद जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह मोरबड़ी ग्राउंड में आयोजित किया जा सकता है।

 

आपकों बता दें कि इस चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पिछले विधानसभा चुनावों में जहां बीजेपी ने 37 सीटें जीती थीं, वहीं वह इस बार सिर्फ 25 सीटें मिल पाईं। बीजेपी की सहयोगी रही आजसू पिछली विधानसभा में सिर्फ आठ सीटें लड़कर पांच सीटों पर जीती थी, जबकि इस बार उसने 53 सीटें लड़कर महज दो सीटें जीत पाई।