हीरो की होंडा से होगी टक्कर

हीरो होंडा
हीरो होंडा

स्प्लेंडर के मुकाबले में होंडा ला रही नई बाइक

जापानी दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी होंडा की ओर से जल्द ही नई बाइक को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बाइक को कब लॉन्च किया जाएगा और किस कीमत पर बाइक को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।

आएगी नई बाइक

हीरो होंडा
हीरो होंडा

होंडा की ओर से कंफर्म किया गया है कि जल्द ही नई बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि 15 मार्च को नई बाइक को लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से बाइक को 100 सीसी सेगमेंट में पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से इस सेगमेंट में अभी किसी बाइक को ऑफर नहीं किया जाता। कंपनी 110 सीसी सेगमेंट में सीडी110 को ऑफर करती है।

किसे मिलेगी चुनौती

हीरो होंडा
हीरो होंडा

होंडा की नई 100 सीसी बाइक से सीधे तौर पर हीरो की 100 सीसी बाइक स्प्लेंडर को चुनौती मिलेगी। इसके अलावा कंपनी की नई बाइक से हीरो की ही एचएफ डीलक्स, बजाज प्लैटिना 100 जैसी बाइक्स को चुनौती मिलेगी।

कितना दमदार इंजन

हीरो होंडा
हीरो होंडा

होंडा की ओर से अभी सिर्फ बाइक लॉन्च की तारीख की जानकारी दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बाइक में जो 100 सीसी का इंजन दिया जाएगा जिससे बाइक को आठ हॉर्स पावर और आठ न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। बाइक को एक लीटर पेट्रोल में करीब 60 से 70 किलोमीटर के बीच चलाया जा सकेगा। इसे चार गियर ट्रांसमिशन के साथ लाया जा सकता है। इसकी कीमत भी करीब 60 से 65 हजार रुपये के बीच हो सकती है।

होंडा करती है इन बाइक्स की बिक्री

हीरो होंडा
हीरो होंडा

होंडा की ओर से भारतीय बाजार में अलग-अलग सेगमेंट में आठ बाइक्स की बिक्री की जाती है। इनमें सीडी110, लीवो, शाइन, एसपी125, यूनिकॉर्न, एक्स ब्लेड, हॉर्नेट, सीबी200एक्स जैसी बाइक्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : वजन घटाने के लिए पर्फेक्ट है मलाइका अरोड़ा का ये चिकन सूप!