हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Hindustan Zinc
Hindustan Zinc

हिन्दुस्तान ज़िंक की चेयरमैन किरण अग्रवाल ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

जयपुर। हिन्दुस्तान ज़िंक महिलाओं की प्र्रगति सुनिष्चित करने के लिए उन्हें साथ लेकर विविध और समान अवसर प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, कंपनी द्वारा महिला कर्मचारियों, उनके रिश्तेदारों, महिला अनुबंध कर्मियों के साथ-साथ हिंदुस्तान जिंक की सीएसआर परियोजना से जुडी स्थानीय सखी महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किये गये।

महिला दिवस कार्यक्रमों के तहत् हिंदुस्तान जिंक की चेयरमैन श्रीमती किरण अग्रवाल वर्चुअल माध्यम से लाईव सत्र में सखी महिलाओं से रूबरू हुई। उन्होंने कहा, “महिला सशक्तिकरण न केवल परिवारों बल्कि समुदायों का समग्र विकास सुनिश्चित करने की कुंजी है। इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान सखियों द्वारा दिये गये अपार योगदान और कड़ी मेहनत के लिए उन्होंने सभी को बधाई दी। उन्होंने सभी महिलाओं की प्रेरणा दायक मेहनत से सखी कार्यक्रम की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए प्रसन्नता व्यक्त की।

सत्र के दौरान, स्वयं सहायता समूह की सखी सदस्यों ने हिंदुस्तान जिंक की उपलब्धियों और विचारों द्वारा सखी कार्यक्रम के माध्यम से सशक्तिकरण अपने अनुभवो को साझा कर उनके उन्नयन मंे कंपनी की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में अवगत कराया। श्रीमती अग्रवाल ने उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें अपने समाज और खुद को उसी जुनून और जोश के साथ विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तभी देष आत्मनिर्भर होगा। महिलाओं को सशक्त बनाने से न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है बल्कि पूरे देश की प्रगति और समृद्धि में वृद्धि होती है। हिंदुस्तान जिंक में हम हमेशा महिलाओं को रोजगार अवसर प्रदान करने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं। महिलाएं पुरूषों को इस बात के लिए षिक्षित करें कि वे महिलाओं को बराबरी का दर्जा दे और बडे सामाजिक बदलाव की महत्वपूर्ण कड़ी बने। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कंपनी की सफलता में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

इसके साथ ही कंपनी की परिचालन इकाइयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। हिंदुस्तान जिंक की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हेमंत पारीक द्वारा महिला कल्याण पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। महिला नेतृत्व के जीवन आधारित फिल्म का प्रदर्षन, चंदेरिया लेड जिं़क स्मेल्टर द्वारा महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र का आयोजन के साथ ही कायड, आगुचा और पंतनगर में सखी उत्सव आयोजित किए गए।