गुजरात और महाराष्ट्र समेत पांच राज्यों पर मंडरा रहा चक्रवात ताऊ ते का खतरा

गुजरात और महाराष्ट्र समेत पांच राज्यों पर अरब सागर में बन रहे चक्रवात ताऊ ते का खतरा मंडरा रहा है। कर्नाटक के 6 जिलों पर इसका काफी बुरा असर पड़ा है। इन जिलों के 73 गांव इससे प्रभावित हुए हैं।

राज्य में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। इन 6 जिलों में से 3 समुद्री सीमा से सटे हैं। सभी में पिछले 24 घंटों से भारी बारिश हो रही है। यहां 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान गोवा के तटीय क्षेत्र से टकरा गया है। अब वह गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस वजह से मुंबई सहित उत्तरी कोंकण में कुछ स्थानों पर रविवार से ही तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है।

अलर्ट के चलते बृहन्मुंबई नगर निगम को कोविड केयर सेंटर से 580 मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना पड़ा। बीकेसी से 243, दहिसर से 183 और मुलुंड से 154 मरीजों को निकाला गया।

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी के खिलाफ बवाल वाली पोस्ट राहुल गांधी ने भी की, कहा-मुझे भी गिरफ्तार करो