यूपी सरकार से अनुमति नहीं मिलने पर सैकड़ों बसें बहज बोर्डर से वापस लौटी

bus
bus

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुमति नहीं दिये जाने के कारण मथुरा जिले के सीमा बहज से करीब 200 बसें वापस लौटी

भरतपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश सरकार को प्रवासी श्रमिकों के लिए पार्टी द्वारा रविवार को बसें उपलब्ध कराने के तहत मथुरा जिले के सीमा बहज पर करीब 200 बसें पहुंच गई लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुमति नहीं दिये जाने के कारण इन्हें वापस लौटने के लिए मजबूर कर दिया।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुमति नहीं दिये जाने के कारण सैकड़ों बसें बहज बोर्डर से वापस लौटी

बोर्डर पर चिकित्सा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव जुबेर खान एवं मथुरा के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर भी पहुंचे। करीब 4 घंटे के इंतजार के बाद जब अनुमति सम्बन्धित कोई सूचना नहीं मिली तो सभी वापिस लौटना पड़ा। बोर्डर पर पहुंचे चिकित्सा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि राज्य में होकर हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर पैदल अपने राज्यों के लिए यात्रा कर रहे हैं लेकिन राज्य सरकार ने इन मजदूरों को आवास, भोजन एवं अन्य साधनों की व्यवस्था की है।

उत्तर प्रदेश सरकार इन मजदूरों के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर रही है। मानवीय आधार पर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार को बसें मुहैया कराने के लिए आग्रह किया जिसके तहत् अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली जिलों से करीब 500 बसों को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के लिए तैनात किया लेकिन सरकार से अभी तक कोई अनुमति नहीं है।

यह भी पढ़ें-उत्तर, बिहार प्रदेश समेत छह राज्यों के लिए विशेष ट्रेन अगले सप्ताह से

जिसके कारण मजबूरन बसों को वापिस लौटना पड़ रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव जुबेर खान ने बताया कि प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रवासी मजदूरों को अपने घर पहुंचने के लिए मानवता के नाते राजस्थान से एक हजार बसें उपलब्ध कराना तय किया गया जिसके तहत विभिन्न जिलों से बसें बहज बोर्डर पर पहुंच गई हैं।

उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के लिए 500 बसों को तैनात किया लेकिन सरकार से अभी तक कोई अनुमति नहीं है।

इन्हें किराए के रूप में अग्रिम राशि दी जा चुकी है और इन बसों पर कोई पार्टी का झंडा भी नहीं लगाया गया है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार इन प्रवासी श्रमिकों के मामले में राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देष्य है कि परेशान मजदूर अपने निवास स्थानों तक पहुंचें। इस अवसर पर मथुरा के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने भी उ ार प्रदेश सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया