अगर आर्थिक स्थिति में करना हो सुधार, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार चले

वास्तु शास्त्र को बहुत प्रभावशाली माना जाता है। कहते हैं कि इसमें बताए गए उपाय बहुत असरदार होते हैं। मान्यता है कि इन्हें अपनाने से जबरदस्त आर्थिक सुधार हो सकता है। ये उपाय इतने असरदार होते हैं कि थोड़े दिन में ही प्रभाव दिखाना शुरू कर देते हैं। वास्तु शास्त्र विशेषज्ञों का मानना है कि गरीबी को घर से दूर भगाने के लिए वास्तु शास्त्र में बताए उपायों को करना चाहिए। यह उपाय दरिद्रता मिटाने में बहुत कारगर होते हैं।

झाड़ू-पोछे से बदलती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र में झाड़ू को धन का सूचक माना जाता है। कहते हैं कि जिनके घरों में आने-जाने वाले लोगों को झाड़ू- पोछा नजर आता है उनके घर से सारा धन पानी की तरह बहकर घर से बाहर निकल जाता है। वास्तु में ऐसा माना जाता है कि झाड़ू-पोछे को हमेशा छुपाकर रखना चाहिए। इससे घर में बरकत बनी रहती है।

समुद्री नमक है असरदार

वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि घर के शौचालय में समुद्री नमक का कटोरा रखने से घर से नकारात्मकता दूर होती है। इसके साथ ही घर की आर्थिक स्थिति भी सुधरनी शुरू हो जाती है। शौचालय में नमक वहां रखें जहां इसमें पानी न आए। अगर कटोरे में रखे नमक में पानी चला जाता है तो इसे तुरंत बदल देना चाहिए।

दरिद्रता लाते हैं चाकू-कैंची

माना जाता है कि चाकू-कैंची को अगर छुपाकर न रखा जाए तो यह घर में दरिद्रता को खींच कर लाते हैं। किचन में इन्हें बर्तनों के पीछे या चूल्हे के नीचे रखना चाहिए। कहते हैं कि अगर घर के बाहर के लोग इन्हें देखते हैं तो घर का सारा पैसा बाहर चला जाता है। इसलिए यह कोशिश करनी चाहिए कि इनसे काम करने के बाद इन्हें साफ करके वापस छुपा दें।

खास है आपका कूड़ादान

अगर आप अपने घर की आर्थिक स्थिति सुधारना चाहते हैं तो आपको अपने घर का कूड़ादान हमेशा अपने मुख्य द्वार के पीछे रखना चाहिए। कूड़ेदान को घर की इस दिशा में रखने से घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहता है। माना जाता है कि जिन लोगों के घर में दरवाजे के पीछे कूड़ादान रखा जाता है उनके घर में कभी दरिद्रता नहीं आती है।

शौचालय का दरवाजा रखें बंद

शौचालय का दरवाजा हमेशा बंद रखने से घर से दुर्भाग्य और दरिद्रता दूर होते हैं। माना जाता है कि वास्तु का यह उपाय बहुत कारगर है। जो लोग हमेशा अपने शौचालय का दरवाजा बंद रखते हैं उनके घर में कभी धन का अभाव नहीं होता है। यह बहुत आसान और असरदार उपाय है। घर में धन की कमी दूर करने के लिए इसे अपनाना चाहिए।