हथेली पर एच का निशान है तो समझ लें किस्तम बदलने वाली है

हथेली पर एच का निशान
हथेली पर एच का निशान

अक्सर आपने सुना होगा कि ‘भविष्य आपके हाथ में है’। इस बात को लोग भले ही मजाकिया तौर पर लेते होंगे परंतु हस्तरेखा शास्त्र में इसका महत्व बताया गया है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ की रेखाएं और चिह्न हमारे जीवन से जुड़े कई राज खोलती हैं। इनके माध्यम से व्यक्ति के आचरण और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। हथेली में कुछ ऐसे निशान होते हैं, जिनका होना दर्शाता है कि वह व्यक्ति कितना भाग्यशाली है। उसकी किस्मत कब चमकेगी और कब उसे सफलता मिलेगी तो आज आपको एक ऐसे ही निशान के बारे में बताते हैं।

एच का निशान

हथेली पर एच का निशान
हथेली पर एच का निशान

हस्तरेखा जानकारों की मानें तो भाग्यशाली लोगों की हथेली पर एच का निशान होता है। हथेली पर एच का निशान होना बेहद शुभ माना जाता है। जिन लोगों की हथेली पर एच का निशान होता है, उन्हें जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। हालांकि, कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव से जीवन में अस्थिरता आती है, लेकिन जल्द ही मां लक्ष्मी की कृपा से सब कुछ सही हो जाता है।

एच का निशान भाग्य रेखा, हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा द्वारा बनने पर व्यक्ति को भाग्य का साथ 40 की उम्र में प्राप्त होता है। आसान शब्दों में कहें तो 40 वर्ष की आयु से बंद किस्मत का ताला खुलता है। व्यक्ति अपने जीवन में चौमुखी विकास करता है। इसके बाद हर काम में सफलता मिलती है। रुके हुए सारे काम बनने लगते हैं।

अगर आपकी हथेली पर भी एच का निशान है, तो आपको मन मुताबिक सफलता मिलेगी। हालांकि, आपको 40 की उम्र तक कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। कई बार कठिन परिश्रम के अनुरूप फल की प्राप्ति नहीं होगी। इससे हताश और निराश होने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें : विटामिन-डी की कमी है तो ना बरतें लापरवाही, ऐसे किया जा सकता है बचाव