धोनी का नया अवतार देखने के लिए करें क्लिक

महेन्द्र सिंह धोनी
महेन्द्र सिंह धोनी

नई दिल्ली। जाने-माने क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी का नया अवतार देखने को मिला है। उन्होंने चेन्नई एयरपोर्ट उतरने से लेकर गोल्फ कोर्स तक की तस्वीरें शेयर की हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी
महेन्द्र सिंह धोनी

धोनी को शुक्रवार शाम को चेन्नई एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा गया। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि धोनी आगामी आईपीएल से संबंधित योजनाओं पर चर्चा के लिए चेन्नई के लिए गए। इस दौरान ट्रेडिंग विंडो में किस खिलाड़ी टीम में शामिल किया जाए और किसे निकाला जाए, इस पर बातचीत हो सकती है।

भारत के पूर्व कप्तान धोनी आईपीएल नीलामी से पहले और नए सीजन के शुरू होने से पहले चेन्नई का दौरा जरूर करते हैं। वह फ्रेंचाइजी की तैयारियों का जायजा लेते हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के सभी मामलों में धोनी का फैसला अंतिम होता है।

हेयरस्टाइल में भी बदलाव

महेन्द्र सिंह धोनी
महेन्द्र सिंह धोनी

धोनी को सफेद टी शर्ट और चेहरे पर काले रंग के मास्क में एयरपोर्ट पर देखा गया। उन्होंने हेयरस्टाइल में भी बदलाव किया है। उनका नया हेयरस्टाइल 2011 वल्र्ड कप जैसा है।क्रिकेट मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाले तेंदुलकर और धोनी को जब फैंस ने टेनिस कोर्ट पर देखा तो हैरान हो गए। दोनों ने एक-दूसरे खिलाफ टेनिस खेला। कहा जा रहा है कि धोनी और सचिन एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए टेनिस में हाथ आजमा रहे थे।

कपिल देव के साथ गोल्फ खेलते हुए देखे गए

महेन्द्र सिंह धोनी
महेन्द्र सिंह धोनी

बता दें कि दोनों खिलाड़ी टेनिस के फैन हैं और कई बार उन्हें बड़े टूर्नामेंट को लाइव देखते हुए देखा गया है। हाल ही में धोनी पूर्व कप्तान कपिल देव के साथ गोल्फ खेलते हुए देखे गए थे। धोनी गुरुग्राम में हुए कपिल देव-ग्रांट थ्रॉन्टन इन्वीटेशनल 2022 गोल्फ टूर्नामेंट में नजर आए।

यह भी पढ़ें : मुस्लिम प्राचार्य की नई करतूत, स्कूल में बनवा दी मजार