प्रदेश में दिखा नौतपा का असर, आसमान से बरसी आग

heat wave
heat wave

जयपुर। राजस्थान में मई के आखिरी सप्ताह में गर्मी अपनी पूरी रंगत में आ गई है। प्रदेश के कई जिलों में तापमापी पारा 48 डिग्री के करीब पहुंचने लगा है। नोतपा के पहले दिन सोमवार को चूरू जबर्दस्त तरीके से तप गया। 47.5 डिग्री तापमान के साथ चूरू देश में सर्वाधिक गर्म रहा। भीषण गर्मी के कारण चूरू की सडक़ों पर कफ्र्यू सा लग गया। गर्मी के इस अटैक देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। उसके बाद अब सीएम अशोक गहलोत ने भी मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए ट्वीट के जरिये आमजन से घरों में रहने की अपील की है।

नोतपा के पहले दिन सोमवार को चूरू जबर्दस्त तरीके से तप गया। 47.5 डिग्री तापमान के साथ चूरू देश में सर्वाधिक गर्म रहा।

कई शहर तप गए
सोमवार को चूरू में जहां दिन का पारा रहा 47.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बीकानेर में 46.8, श्रीगंगानगर में 46.9, कोटा 46.5, जैसलमेर 46.0, जोधपुर 44.4, बाड़मेर 45.5, जयपुर 44.7, अजमेर 44.0 और उदयपुर 42.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में शुष्क हवाएं चल रही हैं : मौसम विभाग के मुताबिक ने फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग के निदेशक शिव गणेश के अनुसार गत 2 दिनों से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में शुष्क हवाएं चल रही हैं।

यह भी पढ़ें-लॉकडाउन: देशभर में ईद पर सामूहिक इबादत नहीं हुई

ये हवाएं आगामी 4-5 दिनों तक जारी रहने की संभावना है। इसके कारण राजस्थान और इसके आसपास के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का जोर बना रहेगा।

बाहर निकलने पर सिर को ढककर रखें
सीएम अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में कहा कि राजस्थान लू और गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मेरी अपील है सभी घरों के अंदर रहें। बाहर निकलने पर सिर को ढककर रखें। मैं सबके स्वस्थ रहने की कामना करता हूं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में गत चार-पांच दिन से लू का प्रकोप तेज हो गया है। लू के थपेड़ों के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है।