15 दिन में पालिका नहीं कर पाई समस्याओं का समाधान, कांग्रेसी पार्षदों का धरना शुरू

चूरू। कस्बे में गंदे पानी की निकासी, टूटी सड़कों सहित अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नगरपालिका के आगे कांग्रेसी पार्षदों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर प्रदर्शन किया। प्रतिपक्ष नेता साबिर मोहम्मद के नेतृत्व में शुरू किए गए धरने कांग्रेसी पार्षदों ने नगरपालिका पर कस्बे की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

कांग्रेसी पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने एक सितंबर को पालिकाध्यक्ष निकिता गुर्जर को ज्ञापन देकर गंदे पानी की निकासी, टूटी सड़कों सहित अन्य समस्याओं से अवगत करवाते हुए 15 दिन में समाधान की मांग की थी। पालिका प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं की। कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मुस्ताक खान ने कहा कि कस्बे में विकास कार्य ठप पड़े हैं।

नगरपालिका जन समस्याओं का समाधान नहीं करा पा रही है। विकास कार्यों में कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों की अनदेखी की जा रही है। चूरू के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम चोटिया ने कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारी बैठक में ईओ ने कांग्रेसी पार्षदों के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसकी शिकायत उच्च स्तर पर की जाएगी।

धरने को शकील कुरैशी, किरोड़ीलाल मीणा, सुरेश गहलोत, मुकेश ढढ़़, लीलाधर पुजारी आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पार्षद जगनाराम, आमीन मारवाड़ी, पूर्णमल रैगर, चूरू से शिवकुमार शर्मा, आबिद खान मोयल, रतनलाल जांगिड़, असलम, शरीफ गोरी, आसिफ खान, हाजी सुलेमान, सुरेंद्र, योगेंद्र जोशी, जाकिर खान, मुकारब काजी, हसन जाटू, मोहम्मद रफीक बडगुर्जर, सुधीर शर्मा, अकरम खान, मुकारब खां, इस्लाम खान, खुशी सोलंकी, नवरंग आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-मुख्य सचिव आर्य ने बीकानेर में जीएसएस का अवलोकन किया