व्याख्यान में हृदय रोग के कारण, बचाव व निदान के बारे में जानकारियां साझा की

श्रीगंगानगर। लॉयंस क्लब सेंटर और रुक्मणी बिरला हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में हृदय रोग पर एक व्याख्यान शुक्रवार शाम को सुखाडिय़ा नगर मार्ग पर स्थित होटल में आयोजित किया गया। इसमें रुक्मणी बिरला हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील बेनीवाल ने हृदय रोग के बारे में स्लाइड शो के जरिए सारगर्भित तथा महत्वपूर्ण जानकारियां उपस्थित लोगों को दी।

उन्होंने हृदय रोग के कारण, बचाव और निदान के बारे में जहां अति आधुनिक चिकित्सीय जानकारियां साझा की। वहीं, लोगों की शंकाओं का भी समाधान किया। डॉ. बेनीवाल ने बताया कि वे हर महीने के चौथे शनिवार को श्रीगंगानगर में आयोजित निशुल्क कैंप में सेवाएं प्रदान करते हैं।

यह व्याख्यान लगभग 2 घंटे चला। मुख्य अतिथि रीजन चेयरमैन नरेंद्र चांगिया, विशिष्ट अतिथि जोन चेयरमैन गौरव गुप्ता, पूर्व रीजन चेयरमैन राजेश नागपाल, सुदर्शन बत्रा, जगीरचंद फरमा, विनोद सेठी व निवर्तमान जोन चेयरमैन आशीष अरोड़ा थे। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष परविंदर लूणा, निवर्तमान अध्यक्ष केवल सचदेवा, कोषाध्यक्ष मनोज मिड्ढा, दीपक वाट्स, कामनी जयदीप सिंगल, शिल्पा मिड्ढा, अजय गर्ग एवं सचिन कुक्कड़ आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े-उच्च शिक्षामंत्री ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण