भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट 372 रनों से जीता, टेस्ट में फिर बनी नंबर-1 टीम

मुंबई टेस्ट में जीत के साथ ही टीम इंडिया 124 अंकों के साथ टेस्ट क्रिकेट में फिर से की नंबर-1 टीम बन गई है। वहीं, न्यूजीलैंड (121 अंक) की टीम दूसरे स्थान पर आ गई है। कीवी टीम ने जून 2021 में भारत से नंबर एक का पोजिशन छीनी थी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 372 रनों से जीत मिली है। ये रनों के हिसाब से टेस्ट में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जब सीरीज की शुरुआत हुई थी तब न्यूजीलैंड के 126 रेटिंग पॉइंट थे। वहीं, भारत के 119 रेटिंग पॉइंट थे। कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। इससे रेटिंग में भारत को फायदा और न्यूजीलैंड को नुकसान पहुंचा।

मुंबई टेस्ट में हार के बाद न्यूजीलैंड की नंबर वन बने रहने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं हैं। भारत साल 2009 में पहली बार टेस्ट की नंबर वन टीम बनी थी। तब टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।

वहीं, अगर आईसीसी वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप की बात करें, तो भारतीय टीम को ज्यादा फायदा नहीं हुआ है। पहले भी टीम इंडिया तीसरे स्थान पर थी। अब भी विराट की टीम तीसरे स्थान पर ही है। टीम इंडिया का परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स 58.33 का है। वहीं, टीम के 42 अंक हैं। भारत ने इस साल वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3 मैच जीते हैं। वहीं, एक में टीम को हार और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस को अलविदा कहा, सोशल मीडिया पर लिखा भावनात्मक कैप्शन