भारतीय थल सेना को मिला नया प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने संभाली कमान

नई दिल्ली। भारतीय थलसेना प्रमुख बिपिन रावत आज रिटायर्ड हो गए हैं। उनके स्थान पर अब लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने मंगलवार को थलसेना प्रमुख की कमान संभाली है।

 

बता दें कि जनरल बिपिन रावत तीन साल तक सेना प्रमुख रहने के बाद देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किए गए हैं। गौरतलब है कि नई दिल्ली के सेना भवन में रावत ने परंपरा के तहत बैटन सौंपकर नरवणे को चार्ज सौंपा। महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले नरवणे को मुश्किल मोर्चे पर सफलता और बेहतरीन नेतृत्व क्षमता के लिए जाना जाता है।

 

इसके साथ ही नए आर्मी चीफ अपने सहकर्मियों और स्टाफ के बीच साफ छवि और अच्छे व्यवहार के कारण काफी लोकप्रिय हैं। चीन के साथ जुड़े सुरक्षा मामलों पर भी जनरल नरवणे की मजबूत पकड़ है।