इंडियन गोल्फर अनिर्बान लाहिरी दूसरी बार ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई किया, अदिति अशोक का भी टिकट पक्का

इंडियन गोल्फर अनिर्बान लाहिरी दूसरी बार ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर गए हैं। मंगलवार को इंटरनेशनल गोल्फ फेडरेशन ने ओलिंपिक के लिए 60 पुरूष खिलाडिय़ों के नामों की सूची जारी की। वहीं महिलाओं में अदिति अशोक का भी ओलिंपिक टिकट पक्का माना जा रहा है। लाहिरी सूची में 60 वें स्थान पर हैं। लाहिरी 340 वें स्थान के स्थान देश के टॉप खिलाड़ी हैं। टोक्यो ओलिंपिक 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होना है।

लाहिरी ने ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने के बाद कहा- मैं वास्तव में अपने को भाग्यशाली मान रहा हूं कि लिस्ट में मेरा नाम है। देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा एक बड़ा सम्मान होता है। मैं इसकी उम्मीद नहीं कर रहा था। अब मैं ओलिंपिक को लेकर योजना तैयार कर रहा हूं। अगले महीने में कई प्रतियोगिताओं में भाग लूंगा।

लाहिरी कोरोना की वजह से पिछले साल हुए लॉकडाउन में वे भारत में ही फंस गए थे। जिसकी वजह से वह प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पा रहे थे। हालांकि ओलिंपिक से पहले लाहिरी के पास दो प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने रैंकिंग को सुधारने का मौका है।

लाहिरी इकलौते भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलिंपिक के लिए गोल्फ में क्वॉलिफाई किया है। 2016 रियो ओलिंपिक के लिए लाहिरी के अलावा एस एस पी चौरसिया ने क्वॉलिफाई किया था। वहीं महिलाओं में अदिति अशोक का ओलिंपिक क्वॉलिफाई करना तय है। वह सूची में 44 वें स्थान पर आती हैं। इंटरनेशनल गोल्फ फेडरेशन ओलिंपिक में भाग लेने वाले महिलाओं की सूची 29 जून को जारी करेगी।

यह भी पढ़ें-तेजिंदर पाल सिंह तूर ने शॉटपुट में टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ किया