भारत और फ्रांस की वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, राफेल विमान होगा शामिल

rafale
rafale

जैसलमेर। भारत और फ्रांस की वायुसेना के बीच समन्वय को अधिक बढ़ाने के लिए जनवरी के तीसरे सप्ताह में एक संयुक्त युद्धाभ्यास आयोजित किया जाएगा। भारतीय वायुसेना में शामिल होने के बाद राफेल विमान पहली बार जैसलमेर जिले के पोकरण के आसमान में कलाबाजियां दिखाएगा।

इस अभ्यास को स्काईरोज नाम दिया गया है। इस युद्धाभ्यास में भारत और फ्रांस दोनों देशों की वायुसेना की विशेषज्ञता को दर्शाया जाएगा, जिसमें राफेल और सुखोई विमान शामिल होंगे। सैैैैन्य सूत्रों के अनुसार 19 से 25 जनवरी तक आयोजित होने वाले स्काईरोज युद्धाभ्यास दोनों देशों के बीच निश्चित अंतराल में होने वाले युद्धाभ्यास गरुड़ से अलग होगा।