दुनिया में कोरोना की तीसरी लहर में इंडोनेशिया नए मामलों का एपिसेंटर बना, इंडोनेशिया में 1415 मौत

दुनिया में कोरोना की तीसरी लहर में इंडोनेशिया नए मामलों का एपिसेंटर बना हुआ है। यहां पर रोजाना 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को भी इंडोनेशिया में 45,416 नए मामले और 1,415 मौतें दर्ज की गईं। यह दुनिया में सबसे ज्यादा रहा। यहां इस महामारी से अब तक कुल 83,279 मौतें हुई हैं।

इंडोनेशिया के डॉक्टरों के मुताबिक, इस महामारी के चलते देश में बड़ी संख्या में बच्चों की मौत भी हुई है। अब तक देश में कोरोना से जान गंवाने वाले कुल लोगों में 12.5 प्रतिशत बच्चे शामिल हैं।

इनमें से अधिकतर की मौत तीसरी लहर में ही हुई है और कई बच्चे 5 साल से कम उम्र के थे। बच्चों का यह डेथ रेट किसी भी देश से ज्यादा है। न्यूयॉर्क टाइम्स के हवाले से, बच्चों के डॉक्टरों ने बताया कि डेलटा वैरिएंट के मामलों में इजाफे के चलते इंडोनेशिया में बच्चे भी बुरी तरह प्रभावित हैं। 12 जुलाई के हफ्ते में ही यहां 150 से ज्यादा बच्चों की जान गई है।

बीते 24 घंटे में दुनिया में कोरोना के 4 लाख 92 हजार नए मामले सामने आए। 3 लाख 31 हजारा संक्रमितों ने इसे मात दी, जबकि 8,265 लोगों की इससे जान गई। अब दुनिया में कोरोना के कुल मामले 19 करोड़ 43 लाख हो गए हैं। एक्टिव केस 1 करोड़ 37 लाख हैं। कोरोना अब तक कुल 17 करोड़ 64 लाख लोग रिकवर हुए हैं और मरने वालों की कुल संख्या 41 लाख 68 हजार हो गई है।

यह भी पढ़ें-भारत-चीन के मिलिट्री ऑफिसर्स की 12वें दौर की बैठक 31 जुलाई को