आइनॉक्स और पीवीआर में 200 बच्चों ने देखी हिंदी मूवी गांधी, राष्ट्रपिता के संघर्ष से ली प्रेरणा

बीकानेर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष औैर स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर जिले में गांधीजी के जीवन आदर्शों से जुड़े एवं आजादी दिलाने वाले विभिन्न महा-पुरुषों की स्मृति में विविध आयोजनों की शृंखला में सत्याग्रह सप्ताह शनिवार को शुरू हुआ।

कलेक्टर चेतन देवड़ा के निर्देशन में नई पीढ़ी को गांधीजी के आदर्शो, उनके संघर्षों और स्वतंत्रता आंदोलन से परिचित करवाने के लिए जॉन अटनबरो की निर्देशित और पुरस्कृत फिल्म गांधी दिखाई गई।

कार्यक्रम संयोजक और एडीएम सिटी अशोक कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के साझे में इस फिल्म प्रदर्शन के दौरान लेकसिटी मॉल स्थित आइनॉक्स औैर सेलिब्रेशन मॉल स्थित पीवीआर सिनेमा में चयनित 200 से अधिक विद्यार्थियों को गांधी फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम में शहर के राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, माणिक्य लाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय, गुरुनानक कन्या महाविद्यालय, जे. के. शर्मा कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, वीबीआरआई आदि महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

आगे ये कार्यक्रम

  • 13 सितंबर को गांधी जी के ग्राम स्वराज्य एवं सपनों के भारत विषय पर ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता
  • १5 सितंबर को मीरा गर्ल्स कॉलेज में गांधी जी ग्राम स्वराज्य एवं सपनों के भारत विषय पर संभाषण प्रतियोगिता।
  • 17 सितंबर को ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता।
  • गांधी सप्ताह 2 अक्टूबर से
  • 2 से 8 अक्टूबर तक गांधी सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का जिला, ब्लॉक स्तर व पंचायत समिति स्तर पर आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रदर्शनी सूचना केन्द्र के कलादीर्घा में लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें-गुरु वशिष्ठ के प्राकट्य महोत्सव में, सनाढ्य पुरोहितों का सम्मान