पशुपतिनाथ पहुंचे जनरल धीरज सेठ, की विशेष पूजा

नेपाल के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पहुंचे भारतीय थलसेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार सुबह काठमांडू के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया। इस दौरान नेपाल और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे धार्मिक, सांस्कृतिक और सैन्य संबंधों की झलक भी देखने को मिली।

  • जनरल धीरज सेठ ने पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन और विशेष पूजा की।
  • पशुपतिनाथ मंदिर में करीब एक घंटे तक रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान हुआ।
  • भारत-नेपाल संबंधों के बीच धार्मिक और सैन्य सहयोग को यात्रा में अहम स्थान मिला।

General Dhiraj Seth Offers Special Prayers at Pashupatinath : भारतीय थलसेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार सुबह काठमांडू के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए। नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर आए जनरल सेठ ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक में हिस्सा लिया।

मंदिर पहुंचने पर पशुपति क्षेत्र विकास कोष के सदस्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में पूजा की और करीब एक घंटे तक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : AI से स्मार्ट होगी राजस्थान पुलिस, कोटा में ट्रेनिंग शुरू

पशुपतिनाथ मंदिर में भारतीय थलसेनाध्यक्ष का यह दौरा सिर्फ धार्मिक लिहाज से ही नहीं, बल्कि भारत और नेपाल के गहरे सांस्कृतिक संबंधों के नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच सदियों पुराने धार्मिक और सामाजिक रिश्तों में पशुपतिनाथ मंदिर की खास भूमिका रही है।

जनरल धीरज सेठ नेपाल के प्रधानसेनापति महारथी अशोकराज सिग्देल के निमंत्रण पर चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। यात्रा के दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग, सैन्य संबंधों और साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत और विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी हो रही है।

यह भी पढ़ें : केसरिया ध्वज के साथ डिग्गी की राह निकले हजारों भक्त

मंदिर में पूजा के दौरान जनरल सेठ ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार अनुष्ठान पूरा किया। भारत और नेपाल के बीच मजबूत सैन्य रिश्तों के साथ-साथ ऐसी धार्मिक यात्राएं दोनों देशों के लोगों के बीच भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी सामने लाती हैं।

Related Articles

Back to top button