नेपाल में बाढ़ का कहर, 191 वाहन और 344 लोग लापता

नेपाल के रसुवा जिले में 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। नेपाल यातायात व्यवसायी राष्ट्रीय महासंघ के मुताबिक, बाढ़ और मलबे की चपेट में नौ यातायात कंपनियों के 191 वाहन आए हैं। इन वाहनों से जुड़े चालक, सहचालक, मजदूर और यात्रियों समेत कुल 344 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है।

  • नेपाल बाढ़: भोटेकोशी नदी की बाढ़ में 191 वाहन प्रभावित हुए।
  • 344 लोग लापता: चालक, यात्री, सहचालक और मजदूरों की तलाश जारी।
  • रसुवा जिला: नौ यातायात कंपनियों के वाहन बाढ़ और मलबे की चपेट में आए।

Nepal Flood: 191 Vehicles, 344 Missing: नेपाल के रसुवा जिले में पिछले महीने आई बाढ़ का असर अब भी सामने आ रहा है। 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में आई तेज बाढ़ के दौरान बड़ी संख्या में वाहन बह गए या मलबे में दब गए। नेपाल यातायात व्यवसायी राष्ट्रीय महासंघ के अनुसार, इस घटना में उसके अंतर्गत आने वाली नौ यातायात कंपनियों के कुल 191 वाहन प्रभावित हुए हैं।

महासंघ के महासचिव डेकनाथ गौतम ने बताया कि इन वाहनों से जुड़े चालक, सहचालक, मजदूर और यात्रियों समेत 344 लोग अब तक लापता हैं। बाढ़ की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई वाहन नदी के तेज बहाव में बह गए, जबकि कुछ मलबे में दब गए।

यह भी पढ़ें : 300 करोड़ के पार पहुंची ‘हनुमान अंश’, कमाई का सिलसिला जारी

नेपाल अरनिको यातायात सेवा प्राइवेट लिमिटेड को भी भारी नुकसान हुआ है। कंपनी की 19 बस, एक मिनीट्रक, दो जीप और चार कंटेनर बाढ़ में बह गए। इसके साथ ही 50 मजदूरों के लापता होने की जानकारी दी गई है।

पासाड़ ल्हामु यातायात प्राइवेट लिमिटेड, बालाजु की 19 बसें भी बाढ़ की चपेट में आईं। इस कंपनी से जुड़े 21 लोगों के लापता होने की सूचना है। भक्तपुर न्यू विजन यातायात प्राइवेट लिमिटेड के दो कंटेनर मलबे में दब गए और इसके दो चालक लापता बताए गए हैं।

हिमालयन यातायात कंपनी के चार ट्रक, 16 कंटेनर और एक सुमो वाहन बाढ़ में बह गए। कंपनी के 10 चालक भी लापता हैं। वहीं, नेपाल टिपर तथा ट्रक व्यवसायी समिति के सात टिपर, 22 कंटेनर, 23 ट्रक और एक ट्रेलर बाढ़ के मलबे में दब गए। इस घटना में 45 चालकों के लापता होने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें : ओडिशा में बदलाव की नई तस्वीर, महिलाओं से निवेश तक कई मोर्चों पर जोर

नारायणी यातायात व्यवसायी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के 59 ट्रक और कंटेनर बाढ़ में बह गए। कंपनी से जुड़े 70 लोगों के लापता होने की सूचना है। इसके अलावा नेपाल माइक्रो कंपनी की नौ माइक्रोबस भी बाढ़ की चपेट में आई हैं।

पृथ्वी राजमार्ग संचालक कंपनी की एक बस के क्षतिग्रस्त होने के बाद एक चालक और 22 यात्रियों के लापता होने की जानकारी है। धाडिंग यातायात प्राइवेट लिमिटेड की एक बस भी बह गई। इस बस में सवार चालक और 25 तीर्थयात्री लापता बताए गए हैं।

Related Articles

Back to top button