उत्तर कोरिया का नया दांव! AI तकनीक वाले हाई-स्पीड टॉरपीडो का परीक्षण

उत्तर कोरिया ने अपनी नौसैनिक ताकत बढ़ाने के लिए एआई तकनीक से लैस ‘ज़ैम-2.0’ हाई-स्पीड टॉरपीडो का पानी के भीतर परीक्षण करने का दावा किया है। इस हथियार में लक्ष्य की पहचान और दिशा निर्धारित करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, इसकी वास्तविक गति, मारक दूरी और युद्धक क्षमता को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

  • उत्तर कोरिया: एआई तकनीक से लैस ज़ैम-2.0 टॉरपीडो का परीक्षण करने का दावा।
  • हाई-स्पीड टॉरपीडो: लक्ष्य की पहचान और सटीक दिशा के लिए एआई आधारित तकनीक का इस्तेमाल।
  • दक्षिण कोरिया की चिंता: नए हथियार से बड़े युद्धपोतों की सुरक्षा के सामने चुनौती बढ़ने की आशंका।

North Korea Tests AI-Powered High-Speed Torpedo : उत्तर कोरिया ने अपनी नौसैनिक सैन्य क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाने का दावा किया है। प्योंगयांग के मुताबिक, उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस नए हाई-स्पीड प्रिसिजन-गाइडेड टॉरपीडो का पानी के भीतर परीक्षण किया है। इस हथियार को ‘ज़ैम-2.0’ नाम दिया गया है।

दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप ने उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के हवाले से बताया कि गुरुवार को यह परीक्षण किया गया। इसका मकसद हथियार प्रणाली में किए गए तकनीकी सुधारों की जांच करना था। हालांकि, उत्तर कोरिया ने टॉरपीडो की गति, मारक दूरी और लक्ष्य पर निशाना साधने की क्षमता के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढे : IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, महेला जयवर्धने ने छोड़ा कोच का पद

उत्तर कोरियाई मीडिया के अनुसार, नए टॉरपीडो में एआई तकनीक का इस्तेमाल लक्ष्य की पहचान करने और उसकी दिशा में आगे बढ़ने के लिए किया गया है। परीक्षण के दौरान इसकी प्रणोदन प्रणाली और रॉकेट प्रोपल्शन से जुड़ी तकनीकों के प्रदर्शन की भी जांच की गई।

सरकारी दावे के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में इस हथियार प्रणाली से संबंधित 180 से अधिक परीक्षण किए जा चुके हैं। हालांकि, इन परीक्षणों के नतीजों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

रक्षा विशेषज्ञों का अनुमान है कि ज़ैम-2.0 सुपरकैविटेटिंग तकनीक पर आधारित हो सकता है। इस तकनीक में हथियार के आसपास गैस का बुलबुला बनाया जाता है, जिससे पानी का प्रतिरोध कम होता है और अधिक गति हासिल करने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढे : काव्या मारन और अनिरुद्ध की शादी की चर्चा तेज, रिसेप्शन की तारीख आई सामने

लेकिन तेज गति के साथ पानी के भीतर हथियार की दिशा नियंत्रित करना और चलते लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाना बड़ी तकनीकी चुनौती है। उत्तर कोरिया ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उसका नया टॉरपीडो इन चुनौतियों से निपटने में कितना सफल रहा है।

क्यूंगनम विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट फॉर फार ईस्टर्न स्टडीज के प्रोफेसर लिम उल-चुल के अनुसार, परीक्षण का उद्देश्य एआई-संचालित हाई-स्पीड टॉरपीडो की क्षमताओं को प्रदर्शित करना हो सकता है। उन्होंने संकेत दिया कि ऐसे हथियारों का समय रहते पता लगाना और उनसे बचाव करना मुश्किल हो सकता है।

Related Articles

Back to top button