भारत-रूस व्यापार को नई उड़ान देगा ‘टाइम’ मंच

रूस के कज़ान शहर में दूसरे रूसी-भारतीय व्यापार मंच ‘टाइम: रूस-भारत, पारस्परिक दक्षता’ का आयोजन 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इसमें दोनों देशों के 75 से अधिक राजनयिक, मंत्री, उद्योगपति, शिक्षाविद और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियां हिस्सा लेंगी। मंच पर व्यापार, निवेश, तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा होगी।

  • भारत-रूस आर्थिक साझेदारी: ‘टाइम’ मंच से द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।
  • 75 से अधिक प्रमुख हस्तियां: भारतीय और रूसी प्रतिनिधि उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • व्यापार के साथ सांस्कृतिक सहयोग: तकनीक, फार्मास्यूटिकल्स, लॉजिस्टिक्स और फिल्म जगत में साझेदारी की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

TIME Forum to Boost India-Russia Trade : भारत और रूस के आर्थिक रिश्तों को नई दिशा देने की तैयारी है। रूस के तातारस्तान प्रांत की राजधानी कज़ान में दूसरे रूसी-भारतीय व्यापार मंच ‘टाइम: रूस-भारत, पारस्परिक दक्षता’ का आयोजन 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस सम्मेलन में दोनों देशों की 75 से अधिक प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। इसका उद्देश्य व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के साथ निवेश और तकनीकी सहयोग के नए रास्ते तलाशना है।

रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। दिल्ली के विधायक हरीश खुराना सहित उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिनिधि भी मंच में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें : पेरिस में राहिस भारती ने अभय कुमार का किया आत्मीय स्वागत

भारतीय व्यापार गठबंधन के अध्यक्ष सैमी कोटवानी, इंडियन बिजनेस काउंसिल के आकाशदीप सिंह, एस्सार के करण मल्होत्रा, इंडिया ग्लाइकोल्स के रुपर्क सरस्वत और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के मनीष मोहन सहित उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियों की भागीदारी प्रस्तावित है।

शिक्षा क्षेत्र से बनस्थली विद्यापीठ, विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी, इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज और डीवाई पाटिल विद्यापीठ से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं, स्वास्थ्य क्षेत्र से अपोलो हॉस्पिटल्स के डॉ. गुरु प्रसाद और रिलायंस फॉर्मुलेशन के मीत पटेल भी सम्मेलन में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें : पेरिस में राहिस भारती ने अभय कुमार का किया आत्मीय स्वागत

रूस की ओर से विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, सांसद, क्षेत्रीय प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के मंत्री सम्मेलन में शामिल होंगे। तातारस्तान के खेल मंत्री व्लादिमीर लियोनोव, परिवहन मंत्री फारित खानिफोव, संस्कृति मंत्री इरादा अयुपोवा और श्रम मंत्री एलमिरा जरिपोवा की भागीदारी भी प्रस्तावित है।

बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधियों की मौजूदगी से वित्तीय सहयोग और कारोबारी निवेश की संभावनाओं पर चर्चा को भी महत्व मिलने की उम्मीद है।

इस बार व्यापारिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक संबंधों को विस्तार देने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में आठ बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके कन्नड़ फिल्म निर्देशक पी. शेषाद्री, फिल्म समीक्षक डॉ. र्विता दत्ता, निर्देशक दीपांकर प्रकाश और निर्माता करेन मिर्जोयान सहित फिल्म जगत से जुड़े कई नाम शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button