चंद्रयान 2 के बाद चंद्रयान 3 की तैयारी में इसरो, 2020 में शुरू होगा तीसरा मून मिशन

नई दिल्ली
भारत चंद्रमा के लिए अपना तीसरा मिशन 2020 में लॉन्च करेगा। अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को ये जानकारी दी है। यहां सिर्फ लैंडर औक रोवर के जरिए चंद्रयान 3 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। जितेंद्र सिंह ने कहा कि जी हां लैंडर और रोवर मिशन 2020 में लॉन्च होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि चंद्रयान 2 कोई असफलता नहीं था बल्कि उससे हमने बहुत कुछ सीखा है। दुनिया को कोई भी देश पहली कोशिश में चांद पर नहीं उतर सका है। अमेरिका को कई कोशिशें लग गई थीं लेकिन हमें इतनी देर नहीं होगी। चंद्रयान 2 चांद पर उतरने की भारत की पहली कोशिश थी। आखिरी के 2.1 किलोमीटर बचने पर लैंडर टेढ़ा हो जाने से ये संभव नहीं हो सका। अगर ये लैंडिंग सफल होती तो भारत ऐसा कर पाने वाला चौथा देश बन जाता। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरिक्ष यान की एक छवि जो नासा के लूनर रेकॉन्सेन्स ऑर्बिटर द्वारा कैप्चर की थी, में कई किलोमीटर में बिखरे हुए संभावित अंतरिक्ष यान के मलबे के 21 टुकड़े दिखाई दिए, जिससे पता चलता है कि अंतरिक्ष यान प्रभाव से बिखर गया था।