जगुआर आई-पेस कार का भारत में आगाज़, मुंबई पहुंची

मुंबई। जगुआर लैंड रोवर की बैटरी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्स (बीईवी) पर आधारित आई-पेस कार मुंबई पहुंच गई है। ऑल इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस एसयूवी की पहली यूनिट की लैंडिंग मुंबई के नजदीक जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) पर हुई। अब इसका देश भर में विस्तृत रूप से परीक्षण और सत्यापन किया जाएगा।

भारत में पहली जगुआर आई-पेस जबरदस्त लुक वाले फिरेंजे रेड फिनिश में आई है। यह टॉप-ऑफ-द-लाइन एचएसई-वैरिएंट है। 90 kWh की लिथियम आयन बैटरी से लैस आई-पेस 294 kW और 696 kW का टॉर्क उत्पन्न करती है। इसकी मदद से यह इलेक्ट्रिक कार केवल 4.8 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।