जयपुर : कैसिनो पर पुलिस की छापेमारी

कैसिनो
कैसिनो

13 विदेश लड़कियां मिली, डांस-बार के लिए नेपाल और दिल्ली से बुलाई गई थीं

2 लाख रुपए रखी थी हाई प्रोफाइल पार्टी की एंट्री

जयपुर। राजधानी में पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल पार्टी का भंंडाफोड किया है। यह पार्टी कैसिनो, नशा और बार डांस के शौकीन लोगों के लिए रखी गई थी। पार्टी में दिल्ली और नेपाल से लड़कियां भी बुलाई गई थीं। दो दिन के लिए आई इन लड़कियों को 5-5 लाख रुपए दिए गए थे। ये लड़कियां इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से लोगों को ताश में हराने का काम कर रही थीं। वहीं, कैसिनो चलाने वाले मोटा मुनाफा कमा रहे थे। शनिवार और रविवार दो दिन के लिए 2 लाख रुपए प्रति मेंबर एंट्री फीस के तौर पर लिए गए थे। पार्टी का प्लान करीब 2 महीने पहले बनाया गया था।

आरोपी मनीष शर्मा के कई राज्यों से कॉन्टैक्ट

कैसिनो
कैसिनो

एडि. डीसीपी (क्राइम) सुलेश चौधरी ने बताया कि कैसिनो, नशा और बार डांस के शौकीन लोग देश से बाहर नेपाल जाते हैं। नेपाल के कैसिनो में जुआ खेलने जाने के कारण पकड़े गए ज्यादातर लोग मेरठ निवासी मनीष शर्मा के टच में थे। नेपाल के जरिए आरोपी मनीष शर्मा के अलग-अलग राज्यों के हाई प्रोफाइल जुआरी कॉन्टैक्ट में जुड़ गए। देश में ही अलग-अलग जगह मनीष पार्टी अरेंज कर उन्हें बुलाने लगा। कैसिनो, नशा और बार का शौक देश में ही पूरा होने पर मनीष का दबाव ओर बढ़ गया।

दो महीने पहले पार्टी का बनाया प्लान

कैसिनो
कैसिनो

क्राइम ब्रांच के ष्टढ्ढ खलील अहमद ने बताया कि क्राइम ब्रांच के हेड कॉन्स्टेबल महिपाल सिंह की सूचना पर कार्रवाई की गई। दिल्ली निवासी नरेश मल्होत्रा उर्फ राहुल उर्फ बबलू और उसके बेटे मनवेश पहले भी हाई प्राफोइल पार्टी करवा चुके हैं। नेपाल में बैठ मनीष शर्मा से बाप-बेटे ने कॉन्टैक्ट कर जयपुर में पार्टी अरेंज कराने के लिए कहा।

सायपुरा बाग रिसोर्ट में अरेंजमेंट किया

कैसिनो
कैसिनो

पार्टी के प्लान के तहत जयसिंहपुरा खोर में सायपुरा बाग रिसोर्ट में अरेंजमेंट किया गया। मोती डूंगरी निवासी किशन को पार्टी में कैटरिंग का जिम्मा सौंपा गया। मनीष ने कॉल, मेल और सोशल मीडिया के जरिए हरियाणा, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के लोगों से कॉन्टैक्ट किया। एंट्री फीस में रहना, खाना-पीना शामिल था।

जुआ खेलने के लिए लगाई थीं 7 टेबलें

क्राइम ब्रांच के सीआई खलील अहमद ने बताया कि कैसिनो और जुआ खेलने के लिए काउंटर बनाए गए थे। काउंटर पर रुपए लेकर कैसिनो की 7 टेबलों पर 5 हजार, 10 हजार, 50 हजार और 1 लाख के कॉइन दिए जा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, इन्हीं लोगों ने करीब 4 महीने पहले भी हाई प्रोफाइल पार्टी रखी थी। चाकसू-निवाई के पास पार्टी का फार्म हाउस पर आयोजन किया था।

यह भी पढ़ें : दुबई में मनेगा पर्युषण पर्व