जालोर। राजस्थान के जालोर जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर महेशपुरा गांव में बीती रात श्रद्धालुओं से भरी बस के हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई 6 लोगों की मौत पर राज्यपाल डॉ. कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां तथा जालोर-सिरोही सांसद देवजी एम पटेल ने संवेदनाएं प्रकट की हैं। राज्यपाल व इन नेताओं ने ट्वीट कर शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की हैं।
राज्यपाल डॉ. कलराज मिश्र ने अपने संदेश में लिखा कि राजस्थान के जालोर में यात्रियों से भरी बस के बिजली के तार की चपेट में आने से हुई दुर्घटना का दु:खद समाचार मिला, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर शोक व्यक्त करता हूं। मेरी संवेदना पीडि़तों और उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।
राजस्थान के जालौर में यात्रियों से भरी बस के बिजली के तार की चपेट में आने से हुई दुर्घटना का दुःखद समाचार मिला, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर शोक व्यक्त करता हूँ।
— कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) (@KalrajMishra) January 17, 2021
मेरी सम्वेदना पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा कि जालोर के महेशपुरा के पास एक दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में जान गंवाने से गहरा दु:ख, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, ईश्वर उन्हें इस नुकसान को सहने की शक्ति प्रदान करें।
Deeply saddened by the loss of lives in an unfortunate bus accident near Maheshpura, Jalore in which 6 people hv lost lives & several others hv been injured. My heartfelt condolences to bereaved families,may God give them strength to bear this loss.May those injured recover soon.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) January 17, 2021
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लिखा कि जालोर के महेशपुरा गांव में यात्रियों से भरी एक बस बिजली के तारों की चपेट में आ गई। हादसे में कई लोगों की मृत्यु तथा करीब 15 लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दु:खद व दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति, घायलों को स्वास्थ्य लाभ तथा परिजनों को धैर्य प्रदान करें। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने लिखा कि जालोर में नाकोड़ा से लौट रही जैन तीर्थयात्रियों की बस के बिजली के तार के संपर्क में आने के कारण दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। मृतकों के परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर घायल लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ पहुंचाएं!
जालौर के महेशपुरा गांव में यात्रियों से भरी एक बस बिजली के तारों की चपेट में आ गई। हादसे में कई लोगों की मृत्यु तथा करीब 15 लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति, घायलों को स्वास्थ्य लाभ तथा परिजनों को धैर्य प्रदान करें।
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) January 17, 2021
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने लिखा कि जालोर के समीप जैन श्रद्धालुओं के बस हादसे का समाचार मन को व्यथित करने वाला है। ईश्वर से मृतक लोगों की सद्गति और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।