जापान सरकार ने कोरोना की वजह से ओलिंपिक टॉर्च रिले को रद्द करने का फैसला किया

जापान सरकार ने कोरोना महामारी के कारण टोक्यो शहर में शुक्रवार से शुरू हो रहे ओलिंपिक टॉर्च रिले को रद्द करने का फैसला किया। अब ओलिंपिक मशाल जलाए जाने के इवेंट की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की जाएगी। सिर्फ ओगासवारा आइलैंड में ही रिले का पहले की तरह आयोजन होगा। यह आइलैंड टोक्यो के दक्षिण में है और वहां ज्यादा भीड़ नहीं होती है। टोक्यो ओलिंपिक की शुरुआत 23 जुलाई को होनी है।

जापान में राष्ट्रीय स्तर पर टॉर्च रिले का आयोजन मार्च में ही शुरू हुआ था। शुक्रवार से टोक्यो में इसका दौर शुरू होना था। क्योटो और हिरोशिमा ने पहले ही सार्वजनिक सड़कों पर रिले के आयोजन की योजना को रद्द कर दिया था।

जापान में लोग ओलिंपिक के आयोजन से किस कदर नाराज हैं इसका अंदाजा टॉर्च रिले में लगातार पड़ रही बाधाओं से होता है। अब तक आधे लोकेशन पर लोगों ने रिले का विरोध किया है। मिंटो सिटी में एक महिला ने वाटर गन ने ओलिंपिक टॉर्च को बुझाने की कोशिश भी की थी। 53 साल की की कायोतो ताकाहाशी टॉर्च बुझाने की कोशिश के समय नो ओलिंपिक और स्टॉ पर द गेम्स के नारे भी लगा रही थी। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें- यूरो कप : इटली ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में शिकस्त दी, फाइनल में इंग्लैंड या डेनमार्क से होगा खिताबी मुकाबला