जान्हवी ने बताई मां की बायोपिक न करने की वजह

जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर

श्रीदेवी के साथ हुए दुव्र्यवहार का किस्सा सुनाया

नेटफ्लिक्स की माधुरी दीक्षित स्टारर वेब सीरीज ‘द फेम गेमÓ में एक अभिनेत्री के अपने बच्चों और पति के साथ बनते बिगड़ते रिश्तों के बीच हिंदी सिनेमा में अपनी स्थिति को लेकर संघर्ष की कहानी जब से सामने आई है, लोग इसके धागे अभिनेत्री श्रीदेवी के निजी जीवन से जोडऩे की कोशिश करते रहे हैं।

मां की याद आते ही रोना आता है

जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर

श्रीदेवी की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिशों में भी कई फिल्म निर्माता उनके आकस्मिक निधन के बाद से लगे रहे हैं और उनकी बेटी जान्हवी से भी लोग अक्सर उनकी मां की बायोपिक पर सवाल करते रहते हैं। अब जाकर जान्हवी ने पहली बार इन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वह कहती हैं, ‘मां की याद आते ही मुझे रोना आ जाता है और मैं उनकी बायोपिक कर नहीं पाऊंगी।Ó जान्हवी कपूर ने इसके अलावा अपनी मां श्रीदेवी के हुए एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उनके पिता बोनी कपूर हमेशा अपने परिवार को लेकर बहुत सजग रहे हैं और एक बार तो वह मां की मदद करने मुंबई से इटली तक चले गए थे। हुआ यूं था कि श्रीदेवी अपने चेन्नई वाले घर के लिए फर्नीचर खरीदने इटली में थी। वहां एक स्थानीय युवक श्रीदेवी पर किन्हीं वजहों से हमलावर हो गया। श्रीदेवी अपने एक दोस्त के साथ वहां गई थीं और इस घटना के बाद वह इतनी परेशान हो गईं कि उन्होंने सीधे बोनी कपूर को फोन कर दिया। बोनी कपूर को ये पूरा मामला सुनकर बहुत गुस्सा आया और वह तुरंत पूरे मामले को समझने और श्रीदेवी की मदद के लिए इटली चले गए।

बायोपिक में नहीं काम कर सकतीं

जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर अक्सर अपनी मां से जुड़ी यादें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में जब उनसे पूछा गया गया कि वह अपनी मां की बायोपिक में काम करना चाहेंगी तो अभिनेत्री ने कहा था कि वह अपनी मां की बायोपिक में नहीं काम कर सकतीं क्योंकि मां की याद आने के बाद आते ही वह रो देते हैं। जाह्नवी कपूर इन दिनों अभिनेता राजकुमार राव के साथ फिल्म मिस्टर एण्ड मिसेज माही में काम कर रहीं हैं। इसके अलावा अभिनेता वरुण धवन के साथ उनकी एक फिल्म बवाल भी बन रही है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में अगला चुनाव गहलोत के चेहरे पर लड़ेगी कांग्रेस!