जेके सुपर सीमेंट अपने अभियान रुयह पक्का है के माध्यम से मजदूरों को दे रहा है सम्मान

अपने अभियान रुयह पक्का है के माध्यम से जेके सुपर सीमेंट सुरक्षित एवं मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करता है

31 मीलियन इम्प्रेशन्स के साथ इस अभियान को सोशल मीडिया पर जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर 600 से अधिक सेल्फ-मेड वीडियो भी वायरल हो रहे हैं

नई दिल्ली। जाने-माने सीमेंट मैनुफैक्चरिंग ब्राण्ड, जेके सुपर सीमेन्ट ने निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए हाल ही में अपने अभियान रुयह पक्का है का लॉन्च किया। रुयह पक्का है लाखों मजदूरों की ताकत, कड़ी मेहनत और उनके योगदान को सम्मानित करता है, जो अपनी मेहनत से भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाते हैं।
यूट्यूब पर 1.5 मिलियन व्यूज, 25.5 मिलियन फेसबुक एवं इंस्टाग्राम इम्प्रैशन्स के साथ यह अभियान तेजी से लोकप्रिय हुआ है। यह अभियान इस बात पर रोशनी डालता है कि कैसे देश भर में लाखों मजदूरों ने कड़ी मेहनत और पक्के इरादे के साथ अथक प्रयास करते हुए भारत के लिए सुरक्षित एवं मजबूत भविष्य का विकास किया है।
ब्राण्ड के सभी वक्तव्य उनकी क्षमता और ताकत को दर्शाते हैं। जेके सुपर सीमेंट देश के पहले सीमेंट ब्राण्ड्स में से एक है जो मजदूरों और उनके कड़ी मेहनत को महत्व देता है।
ये पक्का है गीत को जियो-सावन, एप्पल म्युजिक, विंक, एमजॉन म्युजिक और हंगामा जैसे कई म्युजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉम्र्स पर जारी किया गया है और इसे श्रोताओं से जबरदस्त प्यार एवं समर्थन मिल रहा है।
इस अभियान के तहत जेके सुपर सीमेंट ने एक वीडियो saluting #SuperDrivers भी पेश किया है। अक्सर मीडिया में, डॉक्टरों एवं फ्रंटलाईन कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की जाती है, लेकिन उन ट्रक चालकों को कभी भी महत्व नहीं दिया गया जो लाखों मील की यात्रा कर लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाते हैं। आज की स्थिति के बावजूद, वे जोखिम उठाकर, सुनिश्चित करते हैं कि जरूरी सामान सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचे। जेके सुपर सीमेंट इन ट्रक चालकों के जोश और उनकी कड़ी मेहनत को सलाम करता है।
”रियल एस्टेट एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर सेगमेन्ट में मजदूरों के प्रयास ही देश के विकास को असली ताकत और प्रोत्साहन देते हैं। जेके सुपर सीमेंट हमेशा से देश की प्रगति में इनके योगदान को महत्वपूर्ण मानता है। जेके सुपर सीमेन्ट उनके दृढ़ विश्वास, जोश, ताकत और कड़ी मेहनत की सराहना करता है। इसीलिए हम यह अभियान रुयह पक्का है लेकर आए हैं, जो उपभोक्ताओं के लिए हमारे ब्राण्ड की प्रतिबद्धता जाहिर करता है।
ये वीडियो जेके सुपर सीमेंट से जुड़े हजारों सपनों, उम्मीदों और महत्वाकांक्षाओं पर रोशनी डालता है। हमारे उपयोगकर्ताओं और डिजिटल दर्शकों को रुयह पक्का है संदेश के साथ जोडऩे के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया गया है, हमारा यह संदेश दर्शकों के लिए हमारी प्रतिबद्धता और पक्के इरादे को दर्शाता है। जेके सुपर सीमेंट उन सभी मजदूरों को सलाम करता है जो हमारे लिए सुरक्षित इमारतें बनाते हैं। पुष्प राज सिंह, प्रेजीडेन्ट मार्केटिंग, जेके सीमेंट लिमिटेड (ग्रे सीमेंट बिजनेस) ने कहा।
फिल्म में एक मजदूर और उसके बेटे की यात्रा को दर्शाया गया है, जिनके सपनों और इच्छाओं पर उनके आस-पास के माहौल का असर पड़ता है। फिल्म दृढ़ विश्वास और पक्के इरादे का संदेश देती है तथा पिता एवं बेटे के बीच के रिश्ते को बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाती है। फिल्म की अवधारणा सोशल क्लाउड वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से तैयार की गई है।

यह भी पढ़ें-सीबीएसई और फेसबुक ने मिलाया हाथ

यह पक्का है फिल्म को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर 31 मिलियन इम्प्रैशन्स मिले हैं। हर व्यक्ति को सुरक्षित घर उपलब्ध कराना जेके सुपर सीमेंट का मुख्य उद्देश्य है। जो ब्राण्ड के टैगलाईन ”जेके सुपर सीमेंट-बिल्ड सेफ! में भी स्पष्ट होता है। शब्द पक्का का इस्तेमाल रचनात्मकता के साथ ब्राण्ड के सभी वक्तव्यों में किया गया है, जो ताकत, दृढ़ता और टिकाउपन के लिए जेके सुपर सीमेंट की प्रतिबद्धता पर जोर देता है।
रुयह पक्का है अभियान सुरक्षा, ताकत और मजबूत नींव के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केन्द्रित करता है, जो जेके सुपर सीमेंट के लिए खासतौर पर महत्व रखते हैं। कंपनी उन लाखों मजदूरों और श्रमिकों को सलाम करती है जो अपने प्रयासों से सुरक्षित देश के विकास में योगदान देते हैं। उन्हें वो सम्मान देना इसका उद्देश्य है, जिसके वे हकदार हैं। जेके सुपर सीमेंट दर्शकों को भी आमंत्रित कर रहा है कि Salute टैब पर क्लिक कर इन मजदूरों को सम्मान दें। दर्शकों को यह पक्का है वीडियो पर आधारित एक क्विज में हिस्सा लेने और आकर्षक पुरस्कार जीतने के लिए भी आमंत्रित किया गया था।
जेके सुपर सीमेंट का अभियान यह पक्का है, उन लोगों को सम्मानित करता है, उन्हें धन्यवाद देता है, जो हर अच्छे-बुरे वक्त में हमारे पीछे मजबूत स्तंभ बन कर खड़े हैं।

जेेके सीमेंट के बारे में

जेके सीमेंट एक बहु-आयामी ओद्यौगिक समूह, जेके संगठन की सह-कंपनी है जो देश के अग्रणी सीमेंट निर्माताओं में से एक है। कंपनी को सीमेंट निर्माण में चार दशक से अधिक का अनुभव है। ग्रे सीमेंट में निर्माण के लिए कंपनी की क्षमता 14.7 एमटीपीए है। कंपनी दुनिया में व्हाइट सीमेंट के भी सबसे बड़े निर्माताओं तथा दुनिया के अग्रणी वॉल पुट्टी ब्राण्ड्स में से एक है।
राजस्थान में निम्बाहेड़ा, मांगरोल और गोटन तथा कर्नाटक के मुद्दापुर में ग्रे सीमेंट की युनिट है। हमारे विस्तृत योजनाओं के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में हमारी नई युनिट का हाल ही में परिचालन हुआ है और गुजरात में स्थित एक और नई युनिट जल्द शुरू की जाने वाली है।
भारत में मजबूत स्थिति बनाने के बाद कंपनी ने जीसीसी और अफ्रीकी देशों में व्यापार बढ़ाने के लिए यूएई के फुजैराह में दोहरी प्रक्रिया वाले व्हाइट सीमेंट एवं ग्रे सीमेन्ट ग्रीन फील्ड प्लांट की स्थापना की है।