
मौसम में ठंडक बढऩे से जोड़ों में दर्द की समस्या देखी जाती है। वैसे उम्र के साथ आमतौर पर हड्डियों और जोड़ों में दर्द देखा जाता है। जिसके पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिनमें से एक अर्थराइटिस भी है। अर्थराइटिस, हड्डियों की एक बीमारी है, जिसमें जोड़ों में हल्के से लेकर तेज दर्द हो सकता है। अर्थराइटिस वैसे तो उम्रदराज लोगों में देखा जाता है, लेकिन कम उम्र लोगों को भी यह समस्या हो सकती है। इसके पीछे कई तरह की वजहें हो सकती हैं। आमतौर पर नौजवान लोगों में खराब लाइफस्टाइल को ही अर्थराइटिस की मुख्य वजह माना जाता है। जबकि इसके पीछे और भी वजहें हो सकती हैं।
अर्थराइटिस का दर्द तब उठता है जब शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है, जिससे जोड़ों में तेज दर्द होता है। जैसे ही यूरिक एसिड जोड़ों की हड्डियों में घुसता है, वैसे ही क्रिस्टलीय संरचनाएं विकसित होती हैं, जो जोड़ों को सहारा देने वाले कुशन को धीरे-धीरे पतला करती हैं। जिसकी वजह से हड्डियां आपस में टकराती हैं, जिससे दर्द होता है। जोड़ों में दर्द होने पर आपको फौरन डॉक्टर से सलाह करनी चाहिए। जो इसकी वजह जान सही इलाज कर सकेंगे। दवाइयों के अलावा घरेलू उपाय भी दर्द में आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो नीचे दिए गए नेचुरल उपाय आपको आराम देने का काम कर सकते हैं
पुदीना के पत्ते

पुदीना के पत्ते हमारी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। यह आयरन से लेकर पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-ए और फोलेट से भरपूर होते हैं। पुदीना के पत्तों में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो यूरिन से प्यूरीन को हटाकर जोड़ों की सूजन को कम करते हैं।
धनिया की पत्तियां

धनिया की पत्तियां चिकित्सीय गुणों से पैक्ड होती हैं। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, थायमिन, फॉस्फोरस, विटामिन-सी और विटामिन-के जैसे पोषक तत्व भरे होते हैं। धनिया ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है और साथ ही रक्त में यूरिक एसिड और क्रिएटिनिन के स्तर को भी कम करते हैं।
यह भी पढ़ें : प्रियंका गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मूर्ति का अनावरण किया