कर्नाटक को आज मिल सकता है नया मुख्यमंत्री, शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक बेंंगलुरू में

कर्नाटक को आज ही नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। बीते दिन बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद से ही नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसके बाद आज शाम 7 बजे बेंगलुरु में भाजपा विधायक दल की बैठक होनी है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी. किशन रेड्डी को भाजपा हाईकमान ने पर्यवेक्षक यानी ऑब्जर्वर बनाया है। इन्हीं की अगुवाई में बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा।

इससे पहले येदियुरप्पा ने सोमवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी दिन राज्य में भाजपा सरकार के दो साल पूरे हुए हैं। इसी के साथ नए सीएम के दावेदारों की चर्चा होने लगी है। सूत्रों का कहना है कि नया मुख्यमंत्री लिंगायत समुदाय और विधायकों में से होगा। इस हिसाब से कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई और खनन मंत्री एमआर निरानी सबसे बड़े दावेदार हैं।

यह भी पढ़ें-कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, मौके देने के लिए मोदी और शाह का शुक्रिया अदा किया