धूमधाम से मनाई कार्तिक पूर्णिमा

अजमेर। नसीराबाद रोड स्थित पर्वतेश्वर महादेव मंदिर में पंचमुखी हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को दोपहर 12:15 पर दोपहर मूर्ति पूजन एवं हवन हुआ। दोपहर 1 बजे धर्म सभा का आयोजन किया गया। धर्म सभा में संत काशी दास ने कहा कि समय-समय पर ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहने चाहिएं। दोपहर को प्रसाद वितरण एवं आम भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में दक्षिण विधायिका अनीता भदेल और विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तिवारी, भोम सिंह गौड़, देवेंद्र सिंह शेखावत आदि उपस्थित हुए। महादेव सेवा परियोजना सचिव तकत सिंह गौड़ ने बताया कि रविवार को सुबह 10:15 से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा और 22 नवंबर बालाजी के छप्पन भोग एवं महाआरती शाम 6:15 पर की जाएगी। 23 नवंबर शाम 7:15 पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

पीपलेश्वर महादेव मंदिर अजयनगर में कार्तिक पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। मंदिर के उपासक पंडित राजू महाराज ने बताया कि 108 दीपों से एक ओमकार बनाकर दीप प्रज्ज्वलित किए गए व गुरु नानक देव के जन्मोत्सव का केक काटा गया। चांद से लेकर पूर्णिमा तक सिंधी कार्तिक माह मनाया जाता है।

सुबह-शाम कार्तिक भगवान की कथा की गई व एकादशी से पूर्णिमा तक दीपदान किया। नानक गजवानी ने बताया इससे पहले सुबह सवेरे प्रभातफेरी यूआईटी कॉलोनी से बालाजी मंदिर होते हुए मंदिर पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में सीमा राजू शर्मा, लाज तुलस्याणी, किरण, नीलम मगनानी, कविता, लता प्रितमानी, काजल रानी, कविता नवानी, ज्योति रामनानी, ईश्वरी भगतानी, वंशिका धनवानी, अशोक, दिनेश तुलस्यानी व अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी