अपने घर में इन चीजों का रखें ध्यान, धन हानि से बचेंगे

वास्तु विज्ञान अनुसार कभी भी कूड़ा कबाड़ घर में नहीं रखें। अगर कोई चीज आपके लिए उपयोगी नहीं है या टूट-फूट गई है तो उसे तुरंत ही घर से बाहर कर दें। टूटी फूटी चीजें आर्थिक नुकसान का कारण बनती हैं।

आज के समय में कई लोग वास्तु पर विशेष ध्यान देते हैं। चाहें वो घर या ऑफिस की दिशा को लेकर हो या फिर उसमें रखे जाने वाले सामान को लेकर। कहा जाता है कि अगर वास्तु सही है तो आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिससे व्यक्ति की तरक्की होती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनके घर में होने से धन हानि होने के आसार रहते हैं।

अधिकतर लोग जानते हैं कि घर में कभी भी टूटी हुई या बंद हुई घड़ी नहीं रखी जाती। लेकिन इसके बावजूद भी लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं। वास्तु अनुसार अगर घर में ऐसी घड़ी है या तो उसकी मरम्मत करवा लें या फिर उसे घर से बाहर कर दें। बंद घड़ी तरक्की की राह में बाधा उत्पन्न करती है।

वास्तु अनुसार घर में कभी भी देवी काली की प्रतिमा भी नहीं रखनी चाहिए। इसी के साथ घर के पूजा स्थल पर किसी भी देवी-देवता की टूटी हुई मूर्ति भी नहीं होनी चाहिए। इस तरह की चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं।

शिवलिंग की पूजा विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है। लेकिन वास्तु और ज्योतिष अनुसार शिवलिंग घर पर नहीं रखना चाहिए। लेकिन कई ज्योतिष के जानकार ये भी बताते हैं कि आप छोटा शिवलिंग घर पर रख सकते हैं। इसका आकार इतना होना चाहिए जितना कि ये आपकी मु_ी में आ जाए।

घर की खिड़की या दरवाजों के शीशे कभी भी टूटे नहीं होने चाहिए। वास्तु अनुसार टूटे हुए शीशे प्रगति के मार्ग में बाधा का कारण बनते हैं। कभी भी टूटे हुए या चटके हुए बर्तनों को भी घर में नहीं रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा नहीं बनती।

डूबते जहाज और सूर्य की मूर्ति या तस्वीर घर में नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है इससे बरकत में कमी आती है। इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में लगे पौधों के पत्ते अगर सूखे या गले हुए दिखाई दें तो उसे तोड़कर फेंक दें। साथ ही शयन कक्ष के अंदर कभी भी पौधा नहीं रखना चाहिए।

वास्तु विज्ञान अनुसार कभी भी कूड़ा कबाड़ घर में नहीं रखें। अगर कोई चीज आपके लिए उपयोगी नहीं है या टूट-फूट गई है तो उसे तुरंत ही घर से बाहर कर दें। टूटी फूटी चीजें आर्थिक नुकसान का कारण बनती हैं।