घर में इन 4 चीजों को रखने से चमक सकती है किस्मत

लोग अपने घर को बड़े प्यार और जज्बातों से सजाते हैं। घर का कोना-कोना सुंदर दिखाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। घर को सजाने के लिए हम पेटिंग के साथ कई शो-पीस का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार हमें वास्तु दोष की जानकारी न होने पर घर पर ऐसी चीजों को लगा देते हैं, जो निगेटिव एनर्जी लाती हैं। जबकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में इन चीजों को लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है। साथ ही सारे बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।

कबूतर-

कबूतर को शांति का प्रतीक मानते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में कबूतर के जोड़े के शो-पीस या पोस्टर लगाते हैं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके साथ ही तरक्की की राहें खुल जाती हैं।

तितलियां-

यूं तो अक्सर बागानों में उड़ती रंग-बिरंगी तितलियों ने आपके दिल और मन को सुकून दिया होगा। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रंग-बिरंगी तितलियों को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और घर से निगेटिव एनर्जी खत्म होती है।

हंस-

शास्त्रों में हंस का विशेष महत्व है। कहते हैं कि घर या ऑफिस में हंस का जोड़ा रखना शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का वास्तु दोष खत्म होने के साथ ही तरक्की की राहें खुल जाती हैं।

बुद्धा-

भगवान बुद्ध को शांति का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि घर की उत्तर-पूर्व दिशा में बुद्धा प्रतिमा रखने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और इसका परिवार के सदस्यों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।